फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

महिला से छेड़छाड़ के चार दोषियों को 3-3 वर्ष का कारावास

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 10:06 PM IST
विज्ञापन
hapur news
महिला से छेड़छाड़ के चार दोषियों को तीन-तीन वर्ष का कारावास
विज्ञापन

हापुड़। अपर सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी एक्ट कोर्ट ने एक महिला के साथ छेड़छाड़, जाति सूचक अपशब्दों का प्रयोग करने व मारपीट के मामले में चार आरोपियों को दोषी करार दिया है। सभी दोषियों को तीन-तीन वर्ष की सजा व प्रत्येक पर 19-19 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।

विशेष लोक अभियोजक विनीता त्यागी ने बताया कि गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पांच फरवरी 2019 को थाने में तहरीर दी। जिसमें उसने कहा कि उनके गांव के ही नदीम, दानिश, कासिम व अफसर काफी समय से उनसे रंजिश रखते थे। चार फरवरी 2019 को चारों लोग उनके घर के बाहर आकर गाली-गलौज करने लगे। जिसका उनकी पत्नी द्वारा विरोध किया गया। जिस पर चारों उनकी पत्नी व भाई की पत्नी के साथ छेड़छाड़ करने लगे। जिसका विरोध करने पर उन्होंने पत्नी के साथ मारपीट व जाति सूचक अपशब्दों का प्रयोग किया। जिसकी सूचना मिलने पर वह भी मौके पर पहुंच गए। आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। वादी की दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की एससी/एसटी एक्ट के अलावा घर में घुसकर मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की। जिसके बाद पुलिस ने मामले का आरोप पत्र अपर सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश एससीएसटी एक्ट कोर्ट में पेश किया। मामले में दोनों पक्षों को सुनने के बाद न्यायाधीश उमाकांत ने मंगलवार को निर्णय सुनाया। जिसमें चारों आरोपियों को दोषी करार देते हुए तीन-तीन वर्ष के कारावास की सजा सुनाई। साथ ही प्रत्येक पर 19-19 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया। अर्थदंड न देने पर तीन माह का अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed