फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

सलाई में वसूली करने गए अमीन व साथियों को पीटा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 09:36 PM IST
विज्ञापन
hapur news
सलाई में वसूली करने गए अमीन व साथियों पीटा
विज्ञापन

हापुड़। देहात थाना क्षेत्र के गांव सलाई में वसूली करने की टीम के साथ कुछ ग्रामीणों ने मारपीट कर दी। अमीन धनवीर सिंह ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। धनवीर ने बताया कि 22 जून की सुबह वह साथी अमीन दुष्यंत कुमार, धर्मेंद्र कुमार एवं सहकारी ग्राम विकास बैंक के कर्मचारी के साथ वसूली के लिए देहात क्षेत्र के गांव सलाई में गए थे। टीम के सदस्य बैंक के बड़े बकायेदार नईम बारी और वसीम बारी के घर पहुंचे। इनसे बकाया वसूली का तकादा करने पर वसीम बारी, उसकी माता, चाचा, अब्दुल बारी और तीन अज्ञात आरोपियों ने हमला बोल दिया। आरोपियों ने तहसील एवं बैंक प्रपत्रों को छीनने का भी प्रयास किया गया। जान को खतरा देख सहकारी बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक वरुण सिंह ने डायल-112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी घर से फरार हो गए। सीओ सिटी एसएन वैभव पांडेय ने बताया कि नामजद और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed