फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

इंटरनेट से जुड़ेंगे जिले के 654 परिषदीय स्कूल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 09:33 PM IST
विज्ञापन
hapur news
इंटरनेट सेवा से जुड़ेंगे हापुड़ के 654 परिषदीय स्कूल
विज्ञापन

हापुड़। जिले के परिषदीय स्कूलों को इंटरनेट सेवा से जोड़ा जाएगा। इसके लिए फाइबर टू द होम योजना लागू की गई है। छात्रों को आधुनिक शिक्षा हासिल होगी, कंप्यूटर और प्रोजेक्टर भी आराम से चल सकेंगे। साथ ही शिक्षक भी ऑनलाइन कार्य स्कूल से ही पूर्ण कर सकेंगे।
डिजिटल ग्राम की पहल के दौरान सभी परिषदीय स्कूलों को इंटरनेट केंद्र बनाया गया था। लेकिन इस योजना में सभी स्कूल इंटरनेट सेवा से लाभान्वित नहीं हो सके थे। कई गांवों द्मह्य स्कूलों में बने केंद्रों को ग्रामीण सचिवालयों से जोड़ दिया गया था।
विज्ञापन

अब परिषदीय स्कूलों में स्मार्ट कक्षाएं चलाने की तैयारी है। लेकिन बिना इंटरनेट इन कक्षाओं का संचालन संभव नहीं है। शिक्षकों की हाजिरी भी ऑनलाइन ही ली जाती है, इसके अलावा बैठक, डीबीटी की सुविधा भी ऑनलाइन होती है। ऐसे में विभाग ने समस्त स्कूलों को इंटरनेट सेवा से जोड़ने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए फाइबर टू द होम योजना का सहारा लिया जा रहा है। स्कूलों को अच्छी स्पीड की इंटरनेट सेवा मिलेगी, जिससे बिना अटके ही प्रोजेक्टर, स्मार्ट टीवी, कंप्यूटर चल सकेंगे। ऑनलाइन की स्कूलों के संचालन का जायजा भी अधिकारी ले सकेंगे।

ये मिलेंगी सुविधा
* कंप्यूटर, प्रोजेक्टर पर ऑनलाइन पढ़ाई करेंगे छात्र।
* ऑनलाइन पाठ्य सामग्री होगी उपलब्ध।
* इंटरनेट के जरिए तैयार करेंगे प्रोजेक्ट।
* शिक्षकों को डीबीटी के लिए नहीं होगी परेशानी।
* स्कूल में ही बैठकर आसानी से बैठक में हो सकेंगे शामिल।
इंटरनेट सेवा के लिए शुरू होगा सर्वे
परिषदीय स्कूलों में इंटरनेट सेवा पहुंचाने के लिए जल्द सर्वे शुरू होगा। हर स्कूल को अच्छी स्पीड का इंटरनेट मिलेगा, छात्रों का इसका बड़ा लाभ मिलेगा। शिक्षकों की परेशानियां भी दूर हो जाएंगी।--अर्चना गुप्ता, बीएसए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed