फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

कपूरपुर में थाना खुलने से सुरक्षा व्यवस्था होगी मजबूत: एडीजी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
hapur news
पूरपुर थाने का उद्घाटन करते एडीजी जोन मेरठ राजीव सभरवाल । संवाद - फोटो : HAPUR
कपूरपुर में थाना खुलने से सुरक्षा व्यवस्था होगी मजबूत : एडीजी
विज्ञापन

धौलाना। एडीजी मेरठ जोन राजीव सब्बरवाल ने बृहस्पतिवार को धौलाना क्षेत्र के गांव कपूरपुर में थाने का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इस थाने का सृजन होने के बाद क्षेत्र के 24 गांवों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी। जिससे अपराध और अपराधियों पर अंकुश लग सकेगा। आचार्य केशव शर्मा ने विधि विधान से पूजा अर्चना कर उद्घाटन कराया।
एडीजी ने कहा कि धौलाना क्षेत्र में स्वाभाविक रूप से सुरक्षा को मजबूती मिलेगी। वहीं धौलाना पुलिस पर अनावश्यक कामकाज का बोझ कम होगा। जनपद बुलंदशहर व गौतमबुद्ध नगर की सीमाओं से सटे गांवों में गश्त करने में भी पुलिस को आसानी होगी। नव सृजित थाना कपूरपुर के लिए 36 पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण कुमार, पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर, अपर पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा, क्षेत्राधिकारी पिलखुआ अशोक सिसोदिया, थाना प्रभारी निरीक्षक धौलाना संजय कुमार पांडेय, सपनावत चौकी प्रभारी अमित कुमार सिंह मौजूद रहे। नव सृजित थाना कपूरपुर का प्रभारी धर्मेंद्र कुमार को बनाया गया है। कार्यक्रम के बाद पुलिस के अधिकारी मां वैष्णो धाम पहुंचे जहां मंदिर समिति के पदाधिकारी देवेंद्र गुप्ता व प्रिंस गुप्ता ने सभी का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed