{"_id":"62b4a07ca3c7d5598a00f1de","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd240492729","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का खतरा : 24 फीसदी बच्चों ने नहीं लगवाया दूसरा टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना का खतरा : 24 फीसदी बच्चों ने नहीं लगवाया दूसरा टीका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना का खतरा - 24 फीसदी बच्चों को नहीं लगवाया दूसरा टीका
हापुड़। कोरोना के मरीजों की संख्या फिर बढ़ने लगी है। सक्रिय मरीजों की संख्या पांच तक पहुंच गई है। इसके बाद भी अभिभावक अपने बच्चों के टीकाकरण को लेकर जागरूक नहीं हो रहे हैं। जिले के 12 से 14 वर्ष तक के केवल 76.02 फीसदी और 15 से 17 वर्ष के 74.42 फीसदी किशोरों ने ही कोरोना रोधी टीके का दूसरा डोज लगवाया है।
जिले में इस वर्ष जनवरी से 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग के किशोरों का कोरोनारोधी टीकाकरण शुरू हुई था। इस श्रेणी के 93864 किशोरों को टीकाकरण के लिए चिन्हित किया गया था। इसकी तुलना में 86622 यानि 92.28 फीसदी किशोरों को पहली और 71358 यानि 76.02 किशोरों को दूसरी डोज लगाई जा सकी है।
वहीं, 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को टीका लगाने की शुरूआत 16 मार्च से हुई थी। इस श्रेणी के 56691 बच्चों का टीकाकरण किया जाना था। तब से अब तक 53301 यानि 94.02 फीसदी बच्चों को पहली डोज लगाई गई है। जबकि 42187 यानि 74.42 फीसदी बच्चों को दूसरी डोज लगाई गई है।
विज्ञापन
बच्चों का जरूर लगवाएं टीका
जिले में कोरोना को मरीजों की संख्या फिर से बढ़नी शुरू हो गई है। ऐसे में जरूरी है कि सभी अभिभावक अपने बच्चों को जल्द से जल्द कोरोनारोधी टीका लगवा लें। समय आने पर दूसरी डोज भी अवश्य लगवाएं। लोगों को टीकाकरण के लिए लगातार जागरूक किया जा रहा है। - डॉ. संजीव कुमार, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी
जिले में टीकाकरण की स्थिति
श्रेणी लक्ष्य पहला डोज दूसरा डोज पहले डोज का प्रतिशत दूसरे डोज का प्रतिशत
हेल्थ वर्कर्स 14032 14078 14389 100.33 102.54
18-44 वर्ष 664533 680836 583912 102.45 87.87
45-59 वर्ष 192820 200830 184898 104.15 95.89
60 से अधिक 124947 119237 92893 95.43 74.35
15-17 वर्ष 93864 86622 71358 92.28 76.02
12-14 वर्ष 56691 53301 42187 94.02 74.42