फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

अग्निपथ का विरोध : 150 आरक्षित टिकट रद्द, 160 निरस्त

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
hapur news
अग्निपथ का विरोध - 150 आरक्षित टिकट रद्द, 160 निरस्त
विज्ञापन

हापुड़। अग्निपथ योजना का युवाओं द्वारा चल रहा विरोध रेलवे पर भारी पड़ रहा है। पिछले एक सप्ताह में बिहार समेत पूर्वांचल जाने वाले करीब 150 यात्री अपना आरक्षित टिकट रद्द करा चुके हैं। वहीं, ट्रेनों के रद्द होने के कारण 160 से अधिक टिकट निरस्त हो चुके हैं।
हापुड़ रेलवे स्टेशन से बिहार और पूर्वांचल की ओर प्रतिदिन पांच जोड़ी ट्रेनों का संचालन होता है। जिनमें प्रतिदिन 15 से 20 यात्री आवागमन करते हैं। जब से अग्निपथ योजना शुरू हुई है तब से रेलवे प्रशासन को भारी हानि हो रही है। योजना के विरोध के कारण ट्रेनों में आगजनी की घटनाओं से यात्री डरने लगे हैं और ट्रेनों में यात्रा करने से दूरी बना रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं, मंगलवार को भी अग्निपथ योजना के विरोध के चलते हापुड़ ठहरने वाली तीन ट्रेन रद्द रहीं। जिसके कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्टेशन अधीक्षक अजब सिंह ने बताया कि मंगलवार को अवध-असम एक्सप्रेस, इंटरसिटी एक्सप्रेस और सत्याग्रह एक्सप्रेस रद्द रहरी है। यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए लगातार रेलवे स्टेशन पर एनाउंसमेंट कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अग्निपथ योजना के चल रहे विरोध के ट्रेनें रद्द हुई हैं जिसके कारण यात्रियों के टिकट स्वयं ही निरस्त हो गए हैं। वहीं स्टेशन पर भी यात्री टिकट निरस्त कराने आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed