फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

तहसील परिसर में दो पक्षों में हंगामा, जमकर हुई मारपीट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
hapur news
तहसील परिसर में दो पक्षों में हंगामा, जमकर हुई मारपीट
विज्ञापन

धौलाना। पुराने मामले में अधिवक्ताओं के दो पक्ष एसडीएम कार्यालय में भिड़ गए। आरोप है कि महिला अधिवक्ता व उसके भाईयों के साथ कुछ अधिवक्ताओं ने जमकर मारपीट की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें छुड़ाया। महिला अधिवक्ता ने इस संबंध में सात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
महिला अधिवक्ता मीनाक्षी सिसौदिया ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि सोमवार को उसने अपने भाई अतुल गहलोत को किसी आवश्यक कार्य से एसडीएम कार्यालय भेजा था। जहां दूसरे पक्ष के अधिवक्ता मौजूद थे। इसी दौरान उसके भाई से अधिवक्ताओं की कहासुनी हो गई। गाली-गलौज होने पर उसके साथ मारपीट की गई। सूचना पर वह अपने चैंबर से अपने छोटे भाई अधिवक्ता के साथ एसडीएम कार्यालय की तरफ पहुंची तो पहले से एक राय होकर खड़े अधिवक्ता और उसके अज्ञात साथियों ने हमला बोल दिया।
विज्ञापन

उधर दूसरे पक्ष के अधिवक्ता विनोद कुमार सिसौदिया का कहना है वह अपने साथियों के साथ एसडीएम के कार्यालय पहुंचे तो अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में बनाए गए चैंबर्स की गली में सड़क निर्माण के मुद्दे को लेकर बातचीत की। इसी दौरान एसडीएम कार्यालय में मौजूद महिला अधिवक्ता के भाई हस्तक्षेप करने लगे। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। उसे बचाने आए साथियों के साथ भी अभद्रता की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडेय ने बताया मामले में तहरीर मिली है, जिसके आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम सुनीता सिंह ने बताया कि अधिवक्ताओं का अभद्रतापूर्ण व्यवहार बहुत शर्मनाक है। पुलिस को घटना से अवगत कराया गया है। तहसील परिसर में माहौल खराब करने वालों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed