फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

गढ़ मेरठ हाईवे चौड़ीकरण के लिए करीब 400 भवन होंगे ध्वस्त

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
hapur news
गढ़-मेरठ हाईवे चौड़ीकरण के लिए 400 भवन होंगे ध्वस्त
विज्ञापन

हापुड़। मेरठ-गढ़ हाईवे-709ए के चौड़ीकरण का कार्य अब धरातल पर नजर आने लगा है। चौड़ीकरण के लिए हाईवे के किनारे पर पत्थर डालकर पक्का किया जा रहा है। इसके लिए करीब 400 ऐसे भवनों को चिन्हित किया गया है, जिन्हें मुआवजे के बाद ध्वस्त किया जाएगा। वहीं अब तक 3382 पेड़ों की कटाई भी की जा चुकी है। अगले दो साल में इस हाईवे को पूर्ण किए जाने का लक्ष्य है।
50 किलोमीटर लंबे मेरठ-गढ़ हाईवे के चौड़ीकरण का कार्य गति पकड़ चुका है। करीब तीन किमी लंबे हसनपुर बाईपास का कार्य भी तेज हो गया है और जंगल के बीच से गुजरने वाले इस बाईपास के लिए किसानों ने जमीन दे दी है। मेरठ सीमा के गांव हसनपुर से भटीपुरा के बीच किनारे पर मिट्टी डालने के बाद पत्थर डालने का काम शुरू कर दिया है। इसके अलावा हसनपुर गांव को पार करने के लिए माछरा संपर्क मार्ग से बनाए जाने वाले बाईपास का निर्माण कार्य भी तेजी से पूरा किया जा रहा है। अधिकारियों की माने तो करीब 400 ऐसे पक्के भवनों को चिन्हित किया गया है, जिन्हें मुआवजा देने के बाद ध्वस्त किया जाएगा।
विज्ञापन

पेड़ों की कटाई का कार्य हुआ तेज -
मंडलायुक्त सुरेंद्र सिंह के निर्देशों के बाद पेड़ों की कटाई का कार्य भी तेज कर दिया गया है। हाईवे के निर्माण के लिए कुल 8064 पेड़ों की कटाई की जानी है। जिनमें से अभी तक 3382 की कटाई हो चुकी है। इसके अलावा जहां से पेड़ कट चुके हैं, वहां समतलीकरण का कार्य भी तेज हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईवे के नीचे दब जाएंगे 15 लाख के सरकारी नल -
हाईवे किनारे हरित पटटी में लगाए गए सरकारी नलों को अधिकारियों के निर्देश के बाद भी नहीं हटाया गया। मेरठ से गढ़ के बीच अभी तक बांयी दिशा मेें ही चौड़ीकरण का कार्य शुरू किया गया था। रास्ते में स्थायी निर्माण, पेड़ व धार्मिक स्थलों के साथ नलकूप आदि को हटाकर रास्ता साफ किया जा रहा है। लेकिन अभी सबसे अधिक दिक्कत सरकारी नलों को लेकर है। हाईवे के किनारे हरित पट्टी में विभिन्न विभागों द्वारा सरकारी नल लगाए गए थे। अब चौड़ीकरण शुरू होने के साथ ही जल निगम को नलों को हटाने के लिए कहा गया। लेकिन अधिकांश नल नहीं हटाए जा सके हैं। एक नल को लगाने में 25 से 30 हजार रुपये का बजट खर्च होता है। मेरठ से गढ़ के बीच 70 से 80 नल अभी भी खड़े हुए हैं। जिन्हें मजबूरन जमीन में दबाया जा रहा है।

ये बाईपास भी बनने हुए शुरू -
- पहला बाईपास गढ़ में हाईवे-709ए को दिल्ली-लखनऊ हाईवे-09 से जोड़ेगा।
- दूसरा बाईपास किठौर और शाहजहांपुर को पार कराएगा।
- तीसरा बाईपास गांव हसनपुर व माछरा रोड को पार करेगा।
- चौथा सिसौली गांव को पार करने के लिए बनाया जाएगा।
- पांचवा बाईपास सिसौली से मेरठ-नजीबाबाद हाईवे-119 मवाना से मिल जाएगा।
कार्ययोजना की स्थिति-
50.25 किमी- हाईवे की कुल लंबाई
45 मीटर- होगी हाईवे की चौड़ाई
950 करोड़ - हाईवे पर सड़क निर्माण का बजट
32.25 किमी - नए हाईवे का होगा निर्माण
18 किमी - पुराने मार्ग का होगा जीर्णोद्वार
03 - फ्लाईओवर का होगा निर्माण
हाईवे-709ए का चौड़ीकरण निर्धारित अवधि में पूर्ण करने पर जोर है। चौड़ीकरण में बाधक पेड़ों, भवनों को हटाया जा रहा है। साथ ही मिट्टी डालने के बाद अब पत्थर डालकर किनारे को पक्का किया जा रहा है।- राकेश सूद, परियोजना निदेशक एनएचएआई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed