फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

अग्निपथ का विरोध : बाबूगढ़ में अलर्ट, बाजार भी कराया बंद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
hapur news
अग्निपथ का विरोध - बाबूगढ़ अलर्ट, बाजार भी कराया बंद
विज्ञापन

हापुड़। अग्निपथ योजना के विरोध में युवाओं के विरोध प्रदर्शन की सूचना के बाद पुलिस प्रशासन द्वारा बाबूगढ़ कस्बे व आसपास के क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। पुलिस ने जगह जगह बैरिकेडिंग करते हुए एहतियातन बाजार बंद करा दिया। ड्रोन से आसपास के क्षेत्र की निगरानी की गई। हालांकि विरोध प्रदर्शन के लिए युवाओं के न पहुंचने पर अधिकारियों ने राहत की सांस ली। हापुड़ रेलवे स्टेशन पर भी सतर्कता बरती गई।
रविवार को बाबूगढ़ में युवाओं के विरोध प्रदर्शन की सूचना थी, जिसे लेकर सुबह से ही पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया। बाबूगढ़ कस्बे और हाईवे को छावनी में तब्दील कर दिया गया। डीएम मेधा रूपम, एडीएम श्रद्धा शांडिल्यायन, एसपी दीपक भूकर समेत आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और पुलिस बल को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। अफसर ड्रोन से निगरानी करते नजर आए। पुलिस प्रशासन के अफसर सुबह से हाईवे पर गुजरने वाले वाहनों की चेकिंग की गई। एहतियातन स्थानीय लोगों से घरों में ही रहने की अपील करते हुए बाजार भी बंद करा दिया गया। कुछ लोगों ने भारी पुलिस बल देखकर खुद ही अपनी दुकानें बंद कर ली।
विज्ञापन

स्टेशन पर भी रहा अलर्ट -
रेलवे की संपत्ति को किसी प्रकार की हानि न पहुंचे इसके लिए स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा गया। आरपीएफ और जीआरपी के जवानों को चप्पे-चप्पे पर तैनात किया गया है। इसके अलावा सिविल पुलिस द्वारा भी लगातार गश्त की जा रही है। युवाओं से पूछताछ कर रेलवे स्टेशन पर उन्हें प्रवेश दिया जा रहा है। आरपीएफ कमांडेंट सुभाष यादव ने बताया कि जगह-जगह हो रहे विरोध प्रदर्शन को देखते हुए सभी आरपीएफ के जवानों की छुट्टी आगामी आदेश तक रद्द कर दी गई है। यात्रियों की सहूलियत का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

बाबूगढ़ छावनी में अग्निपथ योजना के प्रदर्शन को लेकर युवक से जानकारी करते प्रशासनिक अधिकारी। संव

बाबूगढ़ छावनी में अग्निपथ योजना के प्रदर्शन को लेकर युवक से जानकारी करते प्रशासनिक अधिकारी। संव- फोटो : HAPUR

बाबूगढ़ छावनी में अग्निपथ योजना के प्रदर्शन को लेकर ततारपुर बाईपास पर बेरियर लगाकर खड़े पुलिसकर

बाबूगढ़ छावनी में अग्निपथ योजना के प्रदर्शन को लेकर ततारपुर बाईपास पर बेरियर लगाकर खड़े पुलिसकर- फोटो : HAPUR

बाबूगढ़ छावनी में अग्निपथ योजना के प्रदर्शन को लेकर ईबीएस के गेट पर तैनात पुलिसकर्मी। संवाद

बाबूगढ़ छावनी में अग्निपथ योजना के प्रदर्शन को लेकर ईबीएस के गेट पर तैनात पुलिसकर्मी। संवाद- फोटो : HAPUR

रेलवे स्टेशन पर गश्त करते आरपीएफ के जवान।  संवाद

रेलवे स्टेशन पर गश्त करते आरपीएफ के जवान। संवाद- फोटो : HAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed