फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

प्रीत विहार में सिपाही के घर से लाखों की चोरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 10:15 PM IST
विज्ञापन
hapur news
प्रीत विहार में घर के अंदर चोरी करने के बाद सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए चोर। संवाद - फोटो : HAPUR
प्रीत विहार में सिपाही के घर से लाखों की चोरी
विज्ञापन

हापुड़। कोतवाली हापुड़ क्षेत्र के प्रीत विहार में यूपी पुलिस के सिपाही के बंद मकान पर चोरों ने धावा बोल दिया। एक किलोग्राम चांदी सहित सोने की लौैंग और नकदी ले गए। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, लेकिन घटना के 12 दिन बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। पीड़ित ने इस मामले में एसपी से भी शिकायत की है।
बुलंदशहर जिले में तैनात सिपाही कमल सिंह ने बताया कि आठ जून को वह अपने परिवार के साथ पैतृक गांव बिजनौर जिले के गांव उलेटा गया था। इसलिए प्रीत विहार स्थित मकान पर ताला लगा था। चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर घर में रखी एक किलोग्राम चांदी, दो सोने की लौंग, नकदी ले गए। घर आकर ताले टूटे मिलने पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी का जायजा भी लिया। इसमें चोरी करने वाले भी कैद थे। आश्चर्य की बात यह है कि पुलिस इस मामले में कार्रवाई तो दूर सिपाही की रिपोर्ट तक दर्ज नहीं कर पायी है। जबकि पीड़ित सिपाही पुलिस के आला अधिकारियों तक गुहार लगा चुका है।
विज्ञापन

अपने ही महकमे में सुनवाई नहीं होने से परेशान सिपाही अब हार थककर घर बैठ गया है। पुलिस की ढिलाई से चोर खुले घूम रहे हैं। क्षेत्र में चोरियां भी तेजी से बढ़ गई हैं। सीओ एसएन वैभव पांडेय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कराकर मामले का जल्द खुलासा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरी की प्रमुख घटनाएं
* एक मार्च-कोतवाली हापुड़ क्षेत्र के आवास विकास स्थित फाइनेंस कंपनी के लॉकर से 2.90 लाख की चोरी।
* एक मार्च-बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के लुहारी गांव में घर से 10 हजार की चोरी।
* 16 अप्रैल-कोतवाली हापुड़ क्षेत्र के ज्ञानलोक में शिक्षिका के घर 25 लाख की चोरी।
* एक जून-कोतवाली हापुड़ क्षेत्र के कोटला मेवातियान में पांच हजार की नकदी व चोर फोन चोरी।
* आठ जून-कोतवाली हापुड़ क्षेत्र के प्रीत विहार में लाखों के आभूषण और दस हजार की नकदी चोरी।
* गिरधरपुर तुमरैल में बंद मकान से हजारों की चोरी।

प्रीत विहार में घर के अंदर चोरी करने के बाद बिखरा पड़ा सामान। संवाद

प्रीत विहार में घर के अंदर चोरी करने के बाद बिखरा पड़ा सामान। संवाद- फोटो : HAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed