फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

जुमे की नमाज पर रही शांति,चप्पे चप्पे पर तैनात रही पुलिस

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 10:06 PM IST
विज्ञापन
hapur news
जुमे की नमाज पर रही शांति, चप्पे चप्पे पर तैनात रही पुलिस
विज्ञापन

हापुड़। जुमे की नमाज को लेकर शुक्रवार को जिलेभर में अलर्ट रहा। मस्जिदों से लेकर मिश्रित आबादी में पुलिस के जवान मुस्तैद रहे। डीएम, एसपी समेत आला अधिकारी दिनभर गश्त करते रहे। धर्म गुरुओं से संपर्क बनाकर शांति बनाए रखने की अपील की गई। बुलंदशहर रोड पर भारी वाहनों का डायवर्जन किया गया।
बृहस्पतिवार से ही बुलंदशहर रोड और संवेदनशील क्षेत्रों में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। ड्रोन से भी निगरानी की गई। इतना ही नहीं पुलिस अधिकारियों को अपने अपने क्षेत्रों में प्रभावशाली लोगों के संपर्क में रहने को कहा गया था।
विज्ञापन

वहीं शुक्रवार को नमाज से पहले ही डीएम मेधा रूपम, एसपी दीपक भूकर, एडीएम श्रद्धा शांडिल्यायन, एएसपी सर्वेश कुमार मिश्रा, सीओ सिटी एसएन वैभव पांडेय बुलंदशहर रोड स्थित जजीद चौकी पर पहुंचे और यहां से मिश्रित आबादी क्षेत्रों का दौरा किया। ड्रोन से क्षेत्रों की जांच की गई। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस ने पैदल मार्च निकाला। शाम तक सुरक्षा बल अपने-अपने मोर्चे पर डटे रहे। शुक्रवार का दिन शांति पूर्वक गुजरने के बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह रूट डायवर्जन, दो बजे के बाद दी गई छूट
जुमे की नमाज को लेकर शुक्रवार सुबह बुलंदशहर रोड पर वाहनों का आवागमन रोक दिया गया। बुलंदशहर रोड की ओर आने जाने वाले वाहनों को रोक दिया गया। इन्हें निजामपुर और ततारपुर बाईपास से होकर निकाला गया। हालांकि दो बजे के बाद वाहनों के आवागमन को छूट दे दी गई।
--
नगर पालिका कर्मियों ने उठाए पत्थर
जुमे की नमाज से पहले नगर पालिका के कर्मचारियों ने अभियान चलाकर बुलंदशहर रोड के मोहल्लों की सड़कों पर पड़े पत्थर, ईंटों को उठाया। रास्ते साफ किए गए, नमाज से पहले यह कार्य पूर्ण कराया गया।

कोट-
जिले में शांति व्यवस्था कायम रखने में सभी सहयोग दें। माहौल बिगाडने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस पूरी तरह सतर्क है, शांति और भाईचारे के साथ रहें।--दीपक भूकर, एसपी।

शुक्रवार को बुलंदशहर रोड पर पैदल मार्च निकालते अधिकारी । संवाद

शुक्रवार को बुलंदशहर रोड पर पैदल मार्च निकालते अधिकारी । संवाद- फोटो : HAPUR

शुक्रवार को बुलंदशहर रोड पर उड़ता ड्रोन कैमरा । संवाद

शुक्रवार को बुलंदशहर रोड पर उड़ता ड्रोन कैमरा । संवाद- फोटो : HAPUR

शुक्रवार को बुलंदशहर रोड पर सुरक्षा के जायजा लेते पुलिस प्रसाशनिक अधिकारी । संवाद

शुक्रवार को बुलंदशहर रोड पर सुरक्षा के जायजा लेते पुलिस प्रसाशनिक अधिकारी । संवाद- फोटो : HAPUR

शुक्रवार को पीरबहुदीन स्थित मस्जिद के बाहर तैनात पुलिसकर्मी । संवाद

शुक्रवार को पीरबहुदीन स्थित मस्जिद के बाहर तैनात पुलिसकर्मी । संवाद- फोटो : HAPUR

शुक्रवार को बुलंदशहर रोड पर सड़क पर पड़े पत्थरो को उठाते पालिका कर्मचारी । संवाद

शुक्रवार को बुलंदशहर रोड पर सड़क पर पड़े पत्थरो को उठाते पालिका कर्मचारी । संवाद- फोटो : HAPUR

शुक्रवार को स्टेशन पर निरीक्षण करने पहुंची डीएम मेधा रूपम व एसपी दीपक भूकर । संवाद

शुक्रवार को स्टेशन पर निरीक्षण करने पहुंची डीएम मेधा रूपम व एसपी दीपक भूकर । संवाद- फोटो : HAPUR

शुक्रवार को बुलंदशहर रोड स्थित मस्जिद के बाहर तैनात पुलिसकर्मी । संवाद

शुक्रवार को बुलंदशहर रोड स्थित मस्जिद के बाहर तैनात पुलिसकर्मी । संवाद- फोटो : HAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed