{"_id":"62ab5cac1ef1fa771a06d0d1","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2401475196","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवैसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने पर जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवैसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने पर जताया रोष
विज्ञापन
जिला मुख्यालय पर एडीएम को ज्ञापन देते एआईएमआईएम के पदाधिकारी। संवाद
- फोटो : HAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओवैसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने पर जताया रोष
हापुड़। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के आह्वान पर कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट पहुंचा। प्रदेश के विभिन्न जिलों में हिंसक घटनाओं के दौरान पुलिस और प्रशासन पर एक तरफा कार्रवाई का आरोप लगाया। साथ ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद असदुद्दीन ओवैसी पर बिना किसी जुर्म के दिल्ली पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज करने पर नाराजगी जताई। इस मामले में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा गया।
पार्टी के जिलाध्यक्ष हाजी फहीम अहमद ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था चिंताजनक है, जिस तरह भाजपा नेताओं ने पैगंबर मोहम्मद साहब पर अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर करोड़ों लोगों की भावना को ठेस पहुंचाया है। पुलिस द्वारा उन लोगों की गिरफ्तारी न करना कानूनी प्रक्रिया का उल्लंघन है।
कानपुर में हुई हिंसा में पुलिस प्रशासन द्वारा एक तरफा वर्ग विशेष के खिलाफ कार्रवाई की गई है जो अति निंदनीय है, सहारनपुर, मुरादाबाद, प्रयागराज में भी एक तरफा कार्रवाई की गई है। प्रयागराज में एआईएमआईएम पार्टी को भी हिंसा का जिम्मेदार ठहराया गया है। इससे कार्यकर्ताओं की छवि धूमिल हुई है।
विज्ञापन
प्रयागराज में जिस व्यक्ति को मास्टरमाइंड बताकर मकान ध्वस्त किया गया है, वह मकान उसके नाम ही नहीं था। बुलडोजर नीति संवैधानिक, लोकतांत्रिक, न्यायिक व्यवस्था पर हावी हो रही है, इसे रोका जाना चाहिए। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपकर इन मांगों को रखा। साथ ही प्रदेश में हुए घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच कराने की मांग उठाई। ज्ञापन सौंपने वालों में राजू कुरैशी, रफीक अहमद, अरशद सैफी रहे।