{"_id":"62aa0dfd76f32414a7730d4c","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd240098054","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुमे की नमाज पर हाईअलर्ट, तीन जोन और नौ सेक्टर में बांटा जिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुमे की नमाज पर हाईअलर्ट, तीन जोन और नौ सेक्टर में बांटा जिला
विज्ञापन
धर्मगुरूओं के साथ बैठक करते डीएम व एसपी
- फोटो : HAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जुमे की नमाज पर हाईअलर्ट, तीन जोन और नौ सेक्टर में बांटा जिला
हापुड़। पिछले जुमे की नमाज के बाद प्रदेश के कुछ जिलों में हिंसा और उपद्रव की घटना को देखते हुए इस बार हापुड़ में पहरा बढ़ा दिया गया है। पिछले शुक्रवार की तरह इस बार नमाज शांतिपूर्ण निपट जाए। इसके लिए जिले में सेक्टर स्कीम लागू कर दी गई है। जिले की नौ सेक्टर और तीन जोन में बांटकर 1500 जवानों की तैनाती की गई है। धर्मगुरुओं से अपील की जा रही जा रही कि लोगों को शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील करें।
एएसपी सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया कि जिले की पुलिस इस बार और अधिक अलर्ट है। सभी जोन और सेक्टर में स्टैटिक्स ड्यूटी लगाई गई है, इसके साथ साथ मजिस्ट्रेट की भी तैनाती बृहस्पतिवार से लागू कर दी जाएगी। करीब पांच सौ ऐसे खुराफातियों को चिन्हित किया गया है, जो माहौल बिगाड़ सकते हैं। इनकी सर्विलांस और एलआईयू के माध्यम से निगरानी की जा रही है। करीब दो हजार से अधिक सोशल एकाउंट ऐसे हैं, जिनकी विशेष रूप से निगरानी हो रही है।
आज होगा रिहर्सल, ड्रोन से होगी छतों की निगरानी
शुक्रवार को जिले में शांति रहे, इसके लिए बृहस्पतिवार को जिले की पुलिस पूरी सुरक्षा व्यवस्था का रिहर्सल करेगी। ड्रोन से संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी होगी। छतों पर ईंट और पत्थरों की जांच की जाएगी। किसी छत पर ईंट पत्थर मिले तो कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान पुलिस धर्मगुरुओं से भी मुलाकात की जाएगी।
विज्ञापन
अलग अलग समुदायों को जोड़ने वाली बस्तियों में होगी बैरिकेडिंग
सांप्रदायिक सौहार्द बना रहे, इसके लिए पुलिस ने कुछ ऐसे स्थानों का चिन्हित किया है, जो दो समुदायों की बस्तियों का जोड़ते हैं। इन स्थानों पर भीड़ को रोकने के लिए बीच में बैरियर लगाकर पुलिस बल तैनात किया जाएगा। इन क्षेत्रों की निगरानी के लिए एलआईयू पिछले कई दिन से सक्रिय है।
मस्जिदों के बाहर तैनात रहेंगे जवान
पुलिस प्रशासन ने मजिस्दों के बाहर भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जाएगी। प्रमुख मस्जिदों के बाहर वर्दी और बिना वर्दी में जवानों को तैनात किया जाएगा। इन स्थानों पर तेज तर्रार जवानों को लगाया गया है।
पुलिसकर्मियों की छुट्टी निरस्त
एएसपी ने बताया कि जिले में हाईअलर्ट को देखते हुए सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टी को निरस्त कर दिया गया है। जो पुलिसकर्मी पहले भी छुट्टी पर गए हुए हैं, उन्हें भी बृहस्पतिवार तक वापस पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। सुरक्षा में किसी प्रकार की चूक न हो, इसके लिए विशेष तैयारी की गई है।
धर्मगुरुओं से शांति बनाए रखने की अपील
डीएम मेधा रूपम व एसपी दीपक भूकर ने धर्म गुरुओं के साथ कलक्ट्रेट सभागर में कानून व्यवस्था एवं शांति समिति की बैठक की। अधिकारियों ने आगामी जुमे की नवाज शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए सभी धर्म गुरुओं से सहयोग मांगा। उन्होंने कहा कि अगर कोई भी माहौल को खराब करने की कोशिश करता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। धर्म गुरुओं से कहा कि हम सभी एक परिवार हैं, हमारे परिवार में अमन चैन कायम रहे। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर, वह शिकायत कर सकते हैं। किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। जिलाधिकारी ने कहा की सीडीओ भी ग्राम प्रधानों को सचेत कर दें कि गांवों में यदि कोई ऐसी सूचना प्राप्त होती है तो वह जिला प्रशासन को सूचित करेंगे।