{"_id":"62a8b1379f7914424227d9bd","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2400488121","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंटर ने सड़क किनारे खड़े ट्रक के क्लीनर को रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंटर ने सड़क किनारे खड़े ट्रक के क्लीनर को रौंदा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंटर ने सड़क किनारे खड़े ट्रक के क्लीनर को रौंदा
धौलाना। दिल्ली से बनारस सामान से लदे ट्रक को सड़क किनारे खड़ा कर रस्सी बांध रहे क्लीनर को पीछे से आ रहे कैंटर ने टक्कर मारकर कुचल दिया। हादसे में क्लीनर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कैंटर लेकर भाग रहे चालक को राहगीरों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
पुलिस के अनुसार जनपद कासगंज के गांव आनंदपुर निवासी ट्रक चालक ज्ञानेश कुमार अपने चचेरे भाई क्लीनर विकास पुत्र पन्ना लाल के साथ दिल्ली से सामान लेकर बनारस के लिए निकला था। दोपहर को जैसे ही वह धौलाना- गुलावठी मार्ग स्थित शहीद स्तंभ करनपुर जट्ट गांव के गेट के पास रुका। ट्रक में सामान की रस्सी ढीली होने पर उसने ट्रक साइड में लगा कर विकास से रस्सी कसने के लिए कहा। विकास जिस समय रस्सी कस रहा था उसी दौरान एक कैंटर चालक ने विकास को टक्कर मार कर कुचल डाला। राहगीरों ने कैंटर चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। विकास को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक विकास के परिजनों ने थाने पहुंचकर कैंटर चालक के खिलाफ तहरीर दी है।