फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

ईडी की कार्रवाई के विरोध में कांग्रेसियों ने दिल्ली में दी गिरफ्तारी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
hapur news
दिल्ली में गिरफ्तारी देते कांग्रेसी। संवाद - फोटो : HAPUR
ईडी की कार्रवाई के विरोध में कांग्रेसियों ने दिल्ली में दी गिरफ्तारी
विज्ञापन

हापुड़। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी व राहुल गांधी पर ईडी की कार्रवाई के विरोध में हापुड़ के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में जमकर हंगामा किया, जिसके बाद पुलिस को उन्हें गिरफ्तार करना पड़ा। भाजपा पर द्वेष भाव का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। इस दौरान अधिकारियों से उनकी नोकझोंक भी हुई।
जिलाध्यक्ष मिथुन त्यागी के नेतृत्व में कांग्रेसी दिल्ली रवाना हुए। प्रदर्शन के दौरान मिथुन त्यागी ने कहा कि भाजपा सरकार हर मुद्दे पर फेल है। कश्मीर में देश की मुख्य धारा से जुड़े लोगों को टारगेट किलिंग कर मारा जा रहा है, कश्मीर से लोग पलायन कर रहे हैं। लेकिन केंद्र में बैठी सरकार मौन है।
विज्ञापन

आज केवल कांग्रेस पार्टी ही देश हित में ज्वलंत मुद्दों को उठा रही है। जिससे घबराहट में केंद्र सरकार दमनकारी नीतियों को अपना रही है। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व पीसीसी सदस्य सतीश शर्मा ने कहा कि भाजपा की गलत नीतियों के कारण देश सांप्रदायिक झड़पों से झुलस रहा है कांग्रेस पार्टी का हर कार्यकर्ता देश हित में देश व पार्टी के साथ है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देश के लिए कुर्बानियां दी है, अपने नेता के लिए भी कुर्बानी दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हर मुद्दे पर फेल भाजपा सरकार देश में सद्भाव बिगाड़ने पर तुली है लेकिन देश की जनता अब जाग चुकी है। अब द्वेष भाव के कारण ही सोनिया गांधी व राजीव गांधी के खिलाफ ईडी की कार्रवाई कराई जा रही है। कार्यकर्ता इस कार्रवाई को बर्दाश्त नहीं करेंगे। इसके अलावा देश में बढ़ता अपराध, सुरक्षा और बढ़ती महंगाई आम जनता के लिए खतरा बन रही है।

कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए अपनी गिरफ्तारी दी, इस दौरान पुलिस के साथ ही कार्यकर्ताओं की झड़प हुई। इस मौके पर राज गुर्जर, राकेश शर्मा, रविंद्र, उपेंद्र, शाबाज, नरेश भाटी, उमेश वाल्मीकि, जस्सा सिंह, दीपक मोघे, यशपाल सिंह, सुखपाल गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed