{"_id":"62a63f8825b18e72c90ec419","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd239953685","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्माद फैलाया तो नहीं बख्शेगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्माद फैलाया तो नहीं बख्शेगी पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्माद फैलाया तो नहीं बख्शेगी पुलिस
हापुड़। कानपुर और प्रदेश के दूसरे जिलों में हुए उपद्रव को देखते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी जिलों की पुलिस को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। शनिवार शाम इस संबंध में वीडियो कान्फेंसिंग के बाद जिले की पुलिस ने पहरा बढ़ा दिया है। वॉट्सऐप और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर धार्मिक भावनाओं से जुड़े पोस्ट या विडियो शेयर करने वालों की निगरानी तेज कर दी है। इसके अलावा पुलिस ने अपना खुफिया तंत्र भी और सक्रिय कर दिया है।
जिले में शांति व्यवस्था कायम रहे, इसके लिए जिले की पुलिस का पिछले कुछ दिनों में कार्य सराहनीय रहा है। दूसरे जिलों की तरह यहां किसी प्रकार की हिंसा न हो, इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस किसी भी समाज के प्रति विवादित पोस्ट डालने वालों के खिलाफ सख्ती से पेश आएगी। इस संबंध में हापुड़ पुलिस ने एक जागरूकता पोस्ट जारी किया है। जिसमें सोशल मीडिया ग्रुप एडमिनों के लिए एक एडवाजरी पोस्ट सावर्जनिक किया है।
जिसमें कड़े लहजे में लिखा गया है कि, सभी ऑनलाइन गतिविधियां पुलिस की निगरानी में है। यदि कोई भी व्यक्ति धार्मिक भावना को आहत करने वाले पोस्ट या टिप्पणी को दूसरे लोगों को शेयर करते पाया गया तो उसके विरूद्ध सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम व भारतीय दंड विधान की धाराओं के अंतर्गत कठौर कार्रवाई की जाएगी। एएसपी सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस की सर्विलांस टीम व थाना पुलिस द्वारा लगातार सतर्कता बरती जा रही है। पुलिस गली गली घूमकर निगरानी कर रही है। लोग सामाजिक समरता, आपसी सौहार्द व शांति व्यवस्था को बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करे। गैर कानूनी गतिविधियों का हिस्सा ना बनें। आपत्तिजनक व शांति व्यवस्था को भंग करने वाले पोस्ट सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर ना करें, यदि कोई करता हैं तो उसे बढ़ावा ना दें। किसी भी प्रकार के पुराने हिंसक या दंगे के पोस्ट को दोबारा अपलोड कर भ्रामकता ना फैलाएं। यदि कोई पोस्ट दिखती हैं तो, हेल्पलाइन नंबर 112 को सूचित करें। या नजदीकी पुलिस स्टेशन पर शिकायत दर्ज कराएं।