फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

पुलिस की पकड़ से दूर बारूद का असली सौदागर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 09:48 PM IST
विज्ञापन
hapur news
पुलिस की पकड़ से दूर बारूद का असली सौदागर
विज्ञापन

हापुड़। धौलाना विस्फोट मामले का एक और मुख्य गुनहगार पुलिस की पकड़ से दूर है। उसकी गिरफ्तारी के बाद क्षेत्र में संचालित और ऐसी अवैध फैक्टरियों का भंडाफोड़ हो सकता है। पंजाब में छिपे इस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीम टीमें लगी हुई हैं।
धौलाना औद्योगिक क्षेत्र में चार जून को हुए विस्फोट के बाद अभी तक 16 लोगों की जान जा चुकी है और अभी भी कई लोग अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। इस पूरे मामले में पुलिस की तीन टीमें लगातार दबिश दे रही हैं और दो मुख्य आरोपियों समेत चार लोगों को अभी तक गिरफ्तार किया जा चुका है। फैक्टरी मालिक दिलशाद और संचालक वसीम की गिरफ्तारी के बाद कुछ और नए नामों का खुलासा हुआ है। उसके मोबाइल की कॉल डिटेल से भी कुछ महत्वपूर्ण खुलासे होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

इस पूरे मामले में अभी पुलिस का मुख्य फोकस लुधियाना के विक्की पर है। पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है, लेकिन वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है। उसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस इस धंधे से जुड़े उन लोगों तक पहुंच सकती है, जो इन्हें बारूद सप्लाई करते थे। इसके अलावा विक्की के संपर्क में रहे क्षेत्र के और फैक्टरी संचालकों का भी खुलासा हो सकता है। सूत्रों और इस विस्फोट कांड में घायल हुए लोगों की माने तो आसपास के क्षेत्र और बुलंदशहर में भी ऐसी फैक्टरी है। क्योंकि वहां काम करने के दौरान इस बात का जिक्र होता रहता था। ऐेसे में ये गिरफ्तारी पुलिस के लिए अहम साबित हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी सर्वेश कुमार मिश्रा का कहना है कि इस मामले में पूरी गंभीरता के साथ जांच सीओ पिलखुवा द्वारा की जा रही है। पुलिस की तीन टीमें लगी हुई हैं, जल्द ही और आरोपियों की गिरफ्तारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed