फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

2.73 लाख घरों में लगेंगे स्मार्ट मीटर , रुकेगी बिजली चोरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
hapur news
2.73 लाख घरों में लगेंगे स्मार्ट मीटर, रुकेगी बिजली चोरी
विज्ञापन

हापुड़। जिले के 2.73 लाख घरों पर लगे डिजिटल मीटर अब जल्द ही स्मार्ट मीटर में तब्दील होंगे, इसके लिए हापुड़ के दो उप खंड अधिकारियों को सात दिवसीय ट्रेनिंग दी गई है। स्मार्ट मीटर बेहद आधुनिक फीचर से लैस होंगे, जो मोबाइल पर एप के जरिए भी जुड़े होंगे। बिजली चोरी तो समाप्त होगी ही वहीं गलत बिलिंग प्रणाली का भी झंझट नहीं रहेगा। दस वर्षीय योजना को लेकर इन अधिकारियों को प्रशिक्षित किया गया है।
जिले के 2.73 लाख उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति डिजिटल मीटर से दी जा रही है। सभी घरेलू, कॉमर्शियल कनेक्शन पर मीटर लग चुके हैं। नए कनेक्शन वाले नलकूपों पर भी मीटर लगाया जा रहा है। इस व्यवस्था से बिजली का लाइनलॉस काफी हद तक घटा है। लेकिन मीटर से छेड़छाड़ कर बिजली चोरी, रीडिंग स्टोर करने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन

इस समस्या से निजात पाने को अब पीवीवीएनएल ने हापुड़ के उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर से आपूर्ति देने का निर्णय लिया है। इसकी कवायद शुरू हो गई है, समस्त डिजिटल मीटर को हटाया जाएगा, जिसके स्थान पर स्मार्ट मीटर से आपूर्ति मिलेगी। कवायद को पूरा करने के लिए एसडीओ प्रभव हरित और नितिन गुप्ता को ट्रेनिंग दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह मिलेंगी सुविधाएं
* स्मार्ट मीटर प्रीपेड होंगे, जो मोबाइल की तर्ज पर रिचार्ज होंगे।
* आर्मर्ड केबल से लैस होंगी लाइन।
* कई कंपनियों की बिजली चुनने का होगा ऑपशन।
* ओवर लोडिंग पर मीटर करेगा ट्रिप।
* दिन और रात में समय के अनुसार रीडिंग के रेट परिवर्तित हो सकते हैं।
एक साल से डिजिटल मीटर की कमी
एक साल से डिजिटल मीटर की सप्लाई लगभग ठप पड़ी है। सिर्फ झटपट योजना में होने वाले कनेक्शन के लिए ही सप्लाई दी जा रही है। जिन लोगों के घरों में लगे मीटर छह महीने से खराब हैं, वह अभी भी बदले नहीं जा सके हैं। इस मामले का संज्ञान डीएम ने भी लिया है।

डिजिटल मीटर की स्थिति
डिविजन शहरी ग्रामीण
हापुड़ 61062 32038
गढ़मुक्तेश्वर 9014 82463
पिलखुवा 21870 67310
कोट-
स्मार्ट मीटर लगाने की तैयारियां चल रही हैं, ट्रेनिंग भी शुरू हो गई हैं। जल्द ही उपभोक्ताओं को डिजिटल मीटर के जरिए स्मार्ट मीटर से आपूर्ति मिलेगी।--यूके सिंह, अधीक्षण अभियंता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed