फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

संगीनों के साए में पढ़ी गई जुमे की नमाज, पुलिस रही सतर्क

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
hapur news
शुक्रवार को जुम्मे की नमाज के दौरान कोठी गेट बाजार में लगाये गये बैरियर पर तैनात पुलिसकर्मी । सं? - फोटो : HAPUR
संगीनों के साए में पढ़ी गई जुमे की नमाज, पुलिस रही सतर्क
विज्ञापन

हापुड़। पैगंबर मोहम्मद साहब के खिलाफ विवादित टिप्पणी के मामले में शुक्रवार को बंद की अफवाह के बाद जिले की पुलिस सक्रिय हो गई। जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच डीएम और एसपी ने अधिकारियों के साथ जदीद पुलिस चौकी पर जमे रहे। पुलिस संवेदनशील स्थानों पर डटी रही। सब कुछ ठीक निपटने पर अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
बृहस्पतिवार से ही बुलंदशहर रोड और संवेदनशील क्षेत्रों में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। ड्रोन से भी निगरानी की गई। इतना ही नहीं पुलिस अधिकारियों को अपने अपने क्षेत्रों में प्रभावशाली लोगों के संपर्क में रहने को कहा गया था। उधर दोपहर की नमाज से पहले ही डीएम मेधा रूपम, एसपी दीपक भूकर, एडीएम श्रद्धा शांडिल्यायन, एएसपी सर्वेश कुमार मिश्रा, सीओ सिटी एसएन वैभव पांडेय बुलंदशहर रोड स्थित जदीद चौकी पर पहुंचे और यहां से मिश्रित आबादी क्षेत्रों का दौरा किया। ड्रोन से क्षेत्रों की जांच की गई। सभी क्षेत्रों की पल-पल की जानकारी लेते रहे। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस ने पैदल मार्च निकाला। इस दौरान कुछ धर्म गुरुओं सेे भी वार्ता की गई। शाम तक सुरक्षा बल अपने अपने मोर्चे पर डटे रहे। शुक्रवार का दिन शांति पूर्वक गुजरने के बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली। वहीं
विज्ञापन

शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने जगह जगह बेरिकेडिंग कर दी थी। नमाज के दौरान बुलंदशहर रोड की ओर आने जाने वाहनों को रोक दिया गया। इन्हें निजामपुर और ततारपुर बाईपास से होकर निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
बाजार खुले, लेकिन कम रही भीड़
शुक्रवार सुबह से ही यहां भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। ऐसे में सुबह से ही माहौल काफी तनावपूर्ण था। लोगों में प्रदर्शन या हंगामे की आशंका तो थी, लेकिन शांति की उम्मीद भी थी। इन सब के बीच शुक्रवार को शहर के अधिकतर बाजार खुले रहे। पुलिस की सक्रियता के कारण दोपहर के समय अपेक्षाकृत भीड़ कुछ कम रही।

देर रात से जारी था निरीक्षण
उच्चाधिकारियों के आदेश पर बृहस्पतिवार देर रात से ही अधिकारी निरीक्षण में जुटे थे। पेट्रोल पंप भी चैक किए गए। देर रात करीब 11 बजे डीएम ने गढ़ रोड स्थित सुप्रीम पेट्रोल पंप पर छापा मारा था। जहां खुली बोतल में तेल देने पर पंप को सील कर दिया गया।

टशुक्रवार को बुलंदशहर रोड पर पैदल मार्चे करते डीएम मेधा रूपम के साथ अन्य अधिकारी । संवाद

टशुक्रवार को बुलंदशहर रोड पर पैदल मार्चे करते डीएम मेधा रूपम के साथ अन्य अधिकारी । संवाद- फोटो : HAPUR

शुक्रवार को जुम्मे की नमाज के दौरान बुलंदशहर रोड पर लगाये गये बैरियर पर तैनात पुलिसकर्मी  । संवाद

शुक्रवार को जुम्मे की नमाज के दौरान बुलंदशहर रोड पर लगाये गये बैरियर पर तैनात पुलिसकर्मी । संवाद- फोटो : HAPUR

शुक्रवार को जुम्मे की नमाज के दौरान बुलंदशहर रोड पर तैनात पुलिसकर्मी  । संवाद

शुक्रवार को जुम्मे की नमाज के दौरान बुलंदशहर रोड पर तैनात पुलिसकर्मी । संवाद- फोटो : HAPUR

शुक्रवार को पुराने बाजार में फोर्स के साथ पैदल मार्च करते एसपी दीपक भूकर   । संवाद

शुक्रवार को पुराने बाजार में फोर्स के साथ पैदल मार्च करते एसपी दीपक भूकर । संवाद- फोटो : HAPUR

शुक्रवार को जुम्मे की नमाज के दौरान मस्जिद के गेट पर तैनात पुलिसकर्मी  । संवाद

शुक्रवार को जुम्मे की नमाज के दौरान मस्जिद के गेट पर तैनात पुलिसकर्मी । संवाद- फोटो : HAPUR

शुक्रवार को सिकंदर गेट पर गस्त करते कमांडो । संवाद

शुक्रवार को सिकंदर गेट पर गस्त करते कमांडो । संवाद- फोटो : HAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed