फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

फर्श पर बैठे मरीज, बिस्तर पर चाय, समोसा खाते मिले रिश्तेदार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
hapur news
गढ़ रोड सीएचसी में मरीज के बैड पर बैठी महिला व वार्ड में लगी भीड़ । संवाद - फोटो : HAPUR
फर्श पर बैठे मरीज, बिस्तर पर चाय-समोसा खाते मिले रिश्तेदार
विज्ञापन

हापुड़। गढ़ रोड सीएचसी के वार्डों में शुक्रवार को मरीजों के बिस्तर पर रिश्तेदार चाय, समोसा खाते मिले, रिश्तेदारों की आवभगत में तीमारदार जुटे थे। जबकि मरीज नीचे फर्श पर बैठे थे, इस अव्यवस्था पर सीएचसी अधीक्षक ने कड़ी फटकार लगाई और सभी को बाहर भगाया। मरीज के साथ सिर्फ एक तीमारदार को ही अंदर रहने के निर्देश दिए गए हैं।
सीएचसी के वार्ड वातानुकूलित बनाए गए हैं, एक वार्ड में तीन एसी लगे हैं। बहरहाल, इन वार्डों में प्रसूता महिलाओं को ही भर्ती किया जा रहा है। बच्चा होने पर खुशी में शामिल होने के लिए रिश्तेदार भी अस्पताल पहुंच रहे हैं। किसी मरीज का जीजा तो किसी का नंदोई शुक्रवार को वार्ड में पहुंचा।
विज्ञापन

इनके सम्मान में महिला प्रसूताओं ने अपना बिस्तर ही छोड़ दिया और नीचे फर्श पर बैठ गई। घर के परिजन रिश्तेदारों की आवभगत में जुट गए, कोई समोसा तो कोई चाय से सेवा करता मिला। ऐसे में वार्ड के अंदर 30 से भी अधिक लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी सूचना मिलते ही सीएचसी अधीक्षक वार्ड में पहुंचे। उन्होंने लोगों को बिस्तर से उठाकर फटकार लगाई। मरीजों को इस तरह के बर्ताव पर घर भेज देने की चेतावनी दी गई। साथ ही व्यवस्था बनाए रखने के लिए एक मरीज के साथ सिर्फ एक ही तीमारदार के अंदर रहने के निर्देश दिए।

कोट-
वार्ड में मरीजों को बीमारियों से दूर रखने के लिए तीमारदार सहयोग करें। सिर्फ वार्ड में मरीज को देखने के लिए एक ही तीमारदार अंदर जाए। भीड़ मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।--डॉ दिनेश खत्री, सीएचसी अधीक्षक।

गढ़ रोड सीएचसी में मरीज के बैड पर बैठे युवक । संवाद

गढ़ रोड सीएचसी में मरीज के बैड पर बैठे युवक । संवाद- फोटो : HAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed