{"_id":"62a22e3c56578a621062febe","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd239796689","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुमे की नमाज के दौरान पुलिस रहेगी सतर्क, मजिस्ट्रेट भी तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुमे की नमाज के दौरान पुलिस रहेगी सतर्क, मजिस्ट्रेट भी तैनात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जुमे की नमाज के दौरान पुलिस रहेगी सतर्क, मजिस्ट्रेट भी तैनात
हापुड़। देश में पैगंबर मोहम्मद साहब के खिलाफ टिप्पणी के मामले में मुस्लिम समाज के लोगों में रोष व्याप्त है। इस मामले में कार्रवाई की लगातार मांग उठ रही हैं। बृहस्पतिवार को कुछ लोगों ने हापुड़ बंद की अफवाह फैला दी। हालांकि सभी धर्मगुरुओं और मुस्लिम समाज के संभ्रांत लोगों ने शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील करते हुए इसका खंडन भी किया। एहतियात के तौर पर जिला प्रशासन ने जुमे की जमाज को देखते हुए मजिस्ट्रेट तैनात कर दिए हैं।
बृहस्पतिवार शाम डीएम मेधा रूपम, एसपी दीपक भूकर, एडीएम श्रद्धा शांडिल्यायन, एएसपी सर्वेश मिश्रा, एसडीएम सदर दिग्विजय सिंह, सीओ सिटी वैभव पांडेय और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह ने पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च बुलंदशहर रोड से शुरू होकर सिकंदर गेट, पुराना बाजार, सर्राफा बाजार, चंडी मंदिर रोड से होकर अतरपुरा चौपला से चौकी जदीद पर खत्म हुआ। इस दौरान संवेदनशील और मिश्रित आबादी वाले इलाकों में लोगों को शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। एसपी ने बताया कि जुमे की नमाज से पहले सतर्कता के चलते अलग-अलग इलाकों में अतिरिक्त फोर्स लगाई गई है। इन इलाकों में पैदल गश्त भी की जा रही है। किसी भी हाल में शांति व्यवस्था बिगडने नहीं दी जाएगी। खासतौर से अफवाह फैलाने वालों पर नजर रखी जाएगी। सोशल मीडिया पर भी निगरानी की जा रही है।