{"_id":"62a22966090a9072a33cf161","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd239794399","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटाखा फैक्टरी विस्फोट में घायल दो और की मौत, 15 पहुंची संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटाखा फैक्टरी विस्फोट में घायल दो और की मौत, 15 पहुंची संख्या
विज्ञापन
हापुड़। धौलाना विस्फोट में मृत सनोज
- फोटो : HAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटाखा फैक्टरी विस्फोट में घायल दो और की मौत, 15 पहुंची संख्या
हापुड़। धौलाना के औद्योगिक क्षेत्र में चार जून को अवैध पटाखा फैक्टरी में हुए विस्फोट में झुलसे दो और मजदूरों ने बृहस्पतिवार सुबह दम तोड़ दिया। हादसे में मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 15 हो गई है। मरने वाले दोनों युवक शाहजहांपुर जनपद के रहने वाले थे। पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शवों को लेकर परिजन अपने गांवों के लिए रवाना हो गए थे।
चार जून को धौलाना औद्योगिक क्षेत्र स्थित रूही इंडस्ट्रीज में इलेक्ट्रानिक उत्पाद के नाम पर अवैध रूप से पटाखे बनाने के दौरान विस्फोट हुआ था। जिसमें छह मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि छह अन्य ने अस्पताल ले जाते समय और उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था। इसके अलावा एक अन्य की मौत अगले दिन उपचार के दौरान हो गई थी। 20 लोगों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया था। एसडीएम सुनीता सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह दिल्ली के सफदरजंग में भर्ती शिवम (25) पुत्र कृष्णपाल निवासी गांव चरढ़िया व सनोज (23) पुत्र सुखराम निवासी गांव भंडेरी, थाना कांट जिला शाहजहांपुर ने दम तोड़ दिया। इसके साथ ही फैक्टरी में हादसे में मरने वालों की संख्या अब 15 पहुंच गई है। जबकि अभी भी कई लोगों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
मृतक सनोज के चाचा सुखबीर ने बताया कि हादसे में दोनों युवक 50 प्रतिशत से अधिक झुलस गए थे। शिवम ने सुबह साढ़े पांच बजे और सनोज ने साढ़े नौ बजे दम तोड़ दिया। दोनों ही अविवाहित थे, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। सुखवीर ने बताया कि हादसे में सनोज का भाई मनोज भी झुलस गया था। जिसे मेरठ भर्ती कराया गया था, उसे उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।

हापुड़। धौलाना विस्फोट में मृत शिवम- फोटो : HAPUR
विज्ञापन