{"_id":"62a2295f82dcb05cfa758235","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2397940133","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने गिरफ्तार किया बारूद का सौदागर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने गिरफ्तार किया बारूद का सौदागर
विज्ञापन
धौलाना पुलिस द्वारा पकड़ी गई आरोपी नौशाद की गाड़ी । संवाद
- फोटो : HAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने गिरफ्तार किया बारूद का सौदागर
धौलाना अवैध पटाखा फैक्टरी विस्फोट मामला ..
धौलाना। औद्योगिक क्षेत्र में रुही इंडस्ट्रीज में बनने वाले अवैध पटाखा और विस्फोटक सामग्री को पंजाब से सप्लाई करने वाले युवक को पुलिस ने सिरोधन बाईपास के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पंजाब व अन्य स्थानों से माल लाने और ले जाने का काम करता था। पुलिस ने पिकअप गाड़ी से प्लास्टिक गन, प्लास्टिक प्लेट के सीलबंद 14 कट्टे, 25 प्लास्टिक कैरेट बरामद की हैं।
अवैध पटाखा फैक्टरी में हुए विस्फोट के बाद पुलिस फैक्टरी मालिक दिलशाद और संचालक वसीम को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर इन्होंने बताया कि थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव अब्दुल्ला मोड़ी निवासी अभियुक्त नौशाद अली पुत्र शमशाद अली फैक्टरी के माल को पंजाब व अन्य स्थानों तक सप्लाई करता था। वसीम के कहने पर वह फैक्टरी में प्रयोग होने वाले कच्चा और तैयार माल अपने और वसीम के एक साथी इरफान के घर पर भंडारण करता था। डिमांड आने पर जब वसीम उसको जगह और स्थान बताता तो वह वहां आपूर्ति कर देता था। फैक्टरी में हुए धमाके के बाद तैयार माल को खपाने के लिए शाहवान के घर छोड़ने जा रहा था।
सीओ डॉ. तेजवीर सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि जेल गए वसीम का सहयोगी तैयार माल को खपाने के लिए सिरोधन बाईपास से गुजरेगा। तभी उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अभी तक सुविधा शुल्क लेकर फैक्टरी चलवाने वाले यूपीएसआईडीसी के सहायक प्रबंधक सिविल धीरज मिश्रा समेत चार को गिरफ्तार कर चुकी है। जल्दी ही मामले से जुड़े और लोगों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
वसीम के सहयोगी की भी तलाश में पुलिस
अवैध पटाखा फैक्टरी चलाने वाले वसीम के साथी इरफान निवासी गुलावठी को भी पुलिस तलाश रही है। पुलिस के अनुसार इरफान भी वसीम के साथ इस अवैध धंधे में लिप्त था। फैक्टरी में विस्फोट के बाद से आरोपी फरार चल रहा है। पुलिस जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी का दावा कर रही है।

धौलाना पुलिस द्वारा पकड़ा गया आरोपी नौशाद । संवाद- फोटो : HAPUR