फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

सीएचसी में तीन घंटे बिजली गुल ,ओपीडी से लेकर एक्सरे सेवा ठप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
hapur news
बृहस्पतिवार को सरकारी अस्पताल में लाइट जाने के बाद अस्पताल में बंद पड़े पंखे व छाया अंधेरा । संवा - फोटो : HAPUR
सीएचसी में तीन घंटे गुल रही बिजली, ओपीडी से लेकर एक्सरे सेवा ठप
विज्ञापन

हापुड़। गढ़ रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बृहस्पतिवार सुबह पावर कट लग गया। इससे पूरे अस्पताल परिसर में अंधेरा छा गया, ओपीडी से लेकर एक्सरे, अल्ट्रासाउंड सेवाएं ठप हो गई। दो से तीन घंटे तक यही अव्यवस्था बनी रही। अधिकारियों ने दावा किया है कि चेंज ओवर बदलने के कारण यह समस्या बनी। वार्डों में भर्ती मरीजों का हाल बेहाल हो गया, तीमारदारों ने अपने पल्लू से किसी तरह हवा कर मरीजों को गर्मी से राहत दिलायी।
सीएचसी को 24 घंटे बिजली आपूर्ति देने के लिए अलग से फीडर की व्यवस्था कराई गई है। लेकिन इस फीडर से अस्पताल की सुविधाओं को जोड़ने में घोर लापरवाही की गई। सिर्फ सीटी स्कैन मशीन वाले वार्ड को ही इससे जोड़ा गया। बाकि अस्पताल के सभी वार्ड सामान्य लाइन से ही जुड़े हैं। अस्पताल परिसर में कमजोर क्षमता के तारों से फिटिंग की गई है, जो लोड नहीं झेल पाते।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अस्पताल परिसर में ट्रिपिंग की समस्या से निजात दिलाने के लिए चेंज ओवर लगाया गया। इसके लिए मुख्य सप्लाई को बंद करना पड़ा। लाइनमैन को चोट लगने पर वह वापस लौट गया। ऐसे में पूरे अस्पताल की सप्लाई ही ठप हो गई। दूर दराज से उपचार को पहुंचे मरीजों की गर्मी से हालत बिगड़ने लगी। कतारों से हटकर मरीज फर्श पर ही बैठ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्सरे सेवा भी ठप हो गई, मरीज घंटों तक सप्लाई चालू होने का इंतजार करते रहे। वार्डों की हालत और खराब थी, यहां भर्ती मरीजों का गर्मी से बुरा हाल हो गया, ऐसे में तीमारदारों को अपने पल्लू से हवा कर उन्हें राहत दिलानी पड़ी। अस्पताल परिसर में लगे इंवर्टर भी ठप हो गए। ऐसे में ओपीडी सेवा भी काफी देर तक बंद रही।
जनरेटर का भी नहीं मिल सका लाभ
अस्पताल परिसर में मरीजों को गर्मी से राहत दिलाने के लिए जनरेटर लगाया लगया है। लेकिन इसे भी नहीं चलाया जाता, वार्डों में अधिकांश समय आपूर्ति जाने पर अंधेरा ही छाया रहता है। यही कारण है कि आए दिन एक्सरे, अल्ट्रासाउंड सेवा भी बाधित हो जाती है।
मरीजों के ऊपर लगे पंखे बंद
पावर कट लगने से मरीजों के वार्डों में लगे पंखे बंद कर दिए गए। लेकिन जिन चैंबर में चिकित्सक मौजूद भी नहीं थे, उनके पंखे चलते रहे। सीएचसी अधीक्षक ने खुद ही ऐसे चैंबरों के पंखे बंद कर, फटकार लगाई। क्योंकि उक्त पंखे इंवर्टर से चलाए जा रहे थे।
गर्मी से हुआ बुरा हाल
अस्पताल में इलाज के लिए आई हूं, लेकिन पंखे नहीं चल रहे हैं। उमस और भयंकर गर्मी से मरीजों का बुरा हाल हो गया है। कोई सुनने को तैयार नहीं है।--प्रीति, भीमनगर।--फोटो संख्या--06
चिकित्सकों के चैंबर में चल रहे पंखे
इलाज के लिए डेढ़ घंटे से अस्पताल में भटक रही हूं, चिकित्सकों के चैंबर के बाहर मरीजों की लाइन लगी है, यहां पंखे भी नहीं चल रहे हैं, जबकि चिकित्सकों के चैंबर में चल रहे हैं। --ब्रिजेश, नूरपुर काकोड़।--फोटो संख्या--07
एक घंटे से ठप है एक्सरे सेवा
सीएचसी में लगी एक्सरे मशीन को बिजली आपूर्ति नहीं मिलने के कारण सेवा एक घंटे से ठप पड़ी है। पैर में चोट हैं, पंखे भी नहीं चल रहे हैं। एक्सरे सेवा शुरू होने का इंतजार है।--जयप्रकाश, भीमनगर।--फोटो संख्या--08
अव्यवस्थाओं का बोलबाला
सुबह 10 बजे से एक्सरे के लिए चैंबर के बाहर खड़ी हूं। लेकिन लाइट नहीं आने की वजह से एक्सरे नहीं हो पा रहा है। इस तरह की अव्यवस्था से काफी परेशानी हो रही है।--काजल, आदर्शनगर कॉलोनी।--फोटो संख्या--09

कोट-
अस्पताल में आए दिन ट्रिपिंग होती है, इस समस्या से बचाव के लिए चैंज ओवर अधिक क्षमता का लगाया जा रहा है। यह कार्य पूर्ण हो गया है, अस्पताल की आपूर्ति भी बहाल हो गई है। मरीजों को परेशानी न हो, इसका ध्यान रखा जा रहा है।--डॉ दिनेश खत्री, सीएचसी अधीक्षक।

बृहस्पतिवार को सरकारी अस्पताल में लाइट जाने के बाद अंधेरे में खड़े मरीज । संवाद

बृहस्पतिवार को सरकारी अस्पताल में लाइट जाने के बाद अंधेरे में खड़े मरीज । संवाद- फोटो : HAPUR

बृहस्पतिवार को सरकारी अस्पताल में लाइट जाने के बाद अंधेरे में खड़े मरीज । संवाद

बृहस्पतिवार को सरकारी अस्पताल में लाइट जाने के बाद अंधेरे में खड़े मरीज । संवाद- फोटो : HAPUR

बृहस्पतिवार को सरकारी अस्पताल में लाइट जाने के बाद मरीज को फाइल से हवा करते परिजन । संवाद

बृहस्पतिवार को सरकारी अस्पताल में लाइट जाने के बाद मरीज को फाइल से हवा करते परिजन । संवाद- फोटो : HAPUR

बृहस्पतिवार को सरकारी अस्पताल में लाइट जाने के बाद मरीज को हाथ के पंखे से हवा करते परिजन । संवाद

बृहस्पतिवार को सरकारी अस्पताल में लाइट जाने के बाद मरीज को हाथ के पंखे से हवा करते परिजन । संवाद- फोटो : HAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed