फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

एक दिन में ही थम गया जांच का अभियान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
hapur news
सोमवार को मेरठ में कमिश्नर सुरेंद्र सिंह से मिलने पहुंचा उद्यमियों का प्रतिनिधि मंडल । संवाद - फोटो : HAPUR
एक दिन में ही थम गया जांच का अभियान
विज्ञापन

हापुड़। धौलाना औद्योगिक क्षेत्र में अवैध पटाखा फैक्टरी में विस्फोट के बाद रविवार को डीएम मेधा रूपम ने अधिकारियों के साथ फैक्टरियों का निरीक्षण किया था, इस दौरान मानक पूरे न होने पर दो फैक्टरियों को सील कर दिया गया। लेकिन सोमवार को अभियान को रोक दिया गया। अधिकारियों ने तर्क दिया कि मानकों के खिलाफ चल रही अवैध फैक्टरियों के खिलाफ रणनीति तैयार की जा रही है।
हादसे के बाद डीएम मेधा रूपम ने फैैक्टरियों की जांच के लिए एसडीएम धौलाना, पुलिस क्षेत्राधिकारी धौलाना, मुख्य अग्निशमन अधिकारी, उपायुक्त उद्योग, क्षेत्रीय प्रबंधक प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, सहायक निदेशक कारखाना, क्षेत्रीय प्रबंधक यूपीएसआईडीसी, अधिशासी अभियंता ऊर्जा निगम, उपायुक्त वाणिज्यकर व सहायक आयुक्त के नेतृत्व में टीम बनाई थी। रविवार को टीम ने धौलाना औद्योगिक क्षेत्र में 24 फक्टरियों की जांच की थी। जिनमें से 10 फैक्टरी बंद मिली। जबकि तीन फैक्टरियों में कमी पाई गई। इसके बाद दो फैक्टरियों को सील कर दिया गया था। लेकिन सोमवार को अचानक अभियान को रोक दिया गया। जिसे लेकर अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे।
विज्ञापन

कोट -
डीएम मेधा रूपम ने बताया कि सोमवार को कार्रवाई के संबंध में अधिकारियों की बैठक बुलाई गई थी। जिसमें फैक्टरियों की जांच के मानक तय किए गए और अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई। फैक्टरियों की जांच के दौरान सभी मानकों का ध्यान रखा जाएगा, अगर कहीं मानक पूरे नहीं होंगे तो कार्रवाई की जाएगी। मंगलवार से जांच अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडलायुक्त से मिला उद्यमियों का प्रतिनिधिमंडल
फैक्टरियों की जांच के बाद से उद्यमी भी दहशत में हैं। एमजीआर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को मेरठ जाकर मंडलायुक्त सुरेंद्र सिंह से मिला। एसोसिएशन के संयुक्त सचिव निरंकार सिंह ने बताया घटना के बाद से औद्योगिक क्षेत्र सहमा हुआ है। दुर्घटना से सभी लोग बेहद आहत हैं। लेकिन इसकी आड़ में उद्यमियों का शोषण नहीं होना चाहिए। मंडलायुक्त सुरेंद्र सिंह ने आश्वासन दिया कि किसी भी नियमानुसार चलने वाले उद्योग संचालकों को डरने की आवश्यकता नहीं है, पूरी जांच में ईमानदारी और पारदर्शिता बरती जाएगी। बिना वजह किसी भी परेशान नहीं किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष एनएन मिश्रा, रवि चतुर्वेदी, संजीव शर्मा, गगनदीप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed