फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

बिल नहीं देने पर फैक्टरी में झुलसे मजदूरों का बंद किया इलाज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
hapur news
बिल नहीं देने पर फैक्टरी में झुलसे मजदूरों का बंद किया इलाज
विज्ञापन

हापुड़। अवैध पटाखा फैक्टरी में धमाके से झुलसे तीन मरीज गाजियाबाद के सुशीला अस्पताल में भर्ती कराए गए थे। तीमारदारों का आरोप है कि अस्पताल ने बिल जमा करने का दबाव बनाया। इनकार करने पर इलाज बंद कर दिया। करीब 17 घंटे तक उपचार नहीं दिया गया। प्रशासनिक अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद भी ठीक से उपचार नहीं मिला तो मरीजों को गाजियाबाद के ही एमएमजी अस्पताल में रेफर कराया गया।
घटना के बाद भंडेरी गांव निवासी मुस्तकीम, अंकुर, अमित गुप्ता को गाजियाबाद के सुशीला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मुस्तकीम के भाई काईया व अंकुर के पिता रमेश चंद ने बताया कि अस्पताल ने तीनों मरीजों के उपचार का 35 हजार रुपये बिल मांगा। पैसे जमा कराने को लेकर दबाव बनाया गया। पैसे देने से इनकार किया तो मरीजों को कहीं और रेफर करा लेने की धमकी दी गई। इससे परेशान परिजन धौलाना थाना पहुंचे। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने अस्पताल को फटकार लगाई। इसके बाद भी अस्पताल ने ठीक से उपचार नहीं किया।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि रविवार सुबह 5 बजे के बाद न तो कोई दवा दी गई और न ही कोई सुध ली। काफी कहने के बाद रात में 10 बजे आधा बोतल ग्लूकोज ही चढ़ाया। मरीजों की हालत को देखते हुए परिजनों ने मुस्तकीम और अंकुर को गाजियाबाद के ही एमएमजी हॉस्पिटल में रेफर करा लिया। डीएम मेधा रूपम का कहना है कि मरीजों को बेहतर इलाज दिलाया जा रहा है, वे खुद इसकी मॉनिटरिंग कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed