{"_id":"629cfd4656578a621062fea8","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd239589538","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैक्टरी में धमाके की घटना के बाद कई संगठनों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैक्टरी में धमाके की घटना के बाद कई संगठनों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

हापुड़। धौलाना औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार को एक फैक्टरी में हुए धमाके में कई लोगों की जान गंवाने के बाद विभिन्न संगठन सक्रिय हो गए। भाकियू भानू, किसान मजदूर संगठन, कांग्रेस, सपा समेत नेता धौलाना पहुंचे और धरना प्रदर्शन किए।
विस्फोट की घटना के दूसरे दिन भारतीय किसान यूनियन भानू गुट ने मौके पर पहुंचकर धरना दिया। यूनियन के जिलाध्यक्ष सरनजीत सिंह गुर्जर ने कहा कि घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को पचास-पचास लाख रुपए के मुआवजे के साथ ही परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। मोनिका चौहान ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही अन्य फैक्टरियों की भी जांच कराई जाए। ताकि इस प्रकार की घटना भविष्य में न हो।
इस अवसर पर विरेंद्र कुमार, सुनील सिशौदिया, अमित प्रधान, राजेश चौहान, रजत चौहान, डा. भरत उपस्थित थे।
किसान मजदूर संगठन ने भी घटना को लेकर मौके पर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने घटना मे मृतक के परिजनों को शीघ्र मुआवजा देने की मांग की। साथ ही घटना के लिए दोषियों के खिलाफ करने की मांग भी की। जिसमें उन्होंने कहा कि घटना के लिए जितना फैक्टरी का मालिक व संचालक जिम्मेदार है। उतना ही कई सरकारी महकमे के अधिकारी भी जिम्मेदार है। जिनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
सपा का एक प्रतिनिधि मंडल भी मौके पर पहुंचा। जहां पर प्रतिनिधि मंडल ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। सपा नेता व पूर्व मंत्री राकेश यादव व जिलाध्यक्ष देवेंद्र जाखड़ ने सरकार शीघ्र पीड़ित परिजनों को मुआवजा दे औी घायलों के निशुल्क उपचार कराए। साथ ही उन्होंने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात कर उनसे पीड़ित परिजनों की हर संभव मदद कराने का प्रयास करेंगे।
इस अवसर पर कुंवर पाल सिंह, पुरुषोत्तम वर्मा, हरि ओम चौहान जहीर सलमानी, संजय यादव, अशोक यादव, हसीन चौधरी उपस्थित थे।
भाजपा के पूर्व संसद रमेश चंद तोमर ने भी मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवारों को सांत्वना दी। साथ ही उन्होंने कहा कि वह सरकार से पीड़ित परिवरों की हर संभव मदद कराने का प्रयास करेंगे।