{"_id":"62979df0447cc27f860fe9c0","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2393773180","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तानी युवती से निकाह कर पत्नी को दिया तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तानी युवती से निकाह कर पत्नी को दिया तलाक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तानी युवती से निकाह कर पत्नी को दिया तलाक
हापुड़। पाकिस्तानी युवती से निकाह करने के बाद मोहल्ला नवीकरीम निवासी अफशा के पति ने फोन पर तीन तलाक दे दिया। पीड़िता ने पुलिस अधिकारियों से गुहार लगाई, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। उच्चाधिकारियों से शिकायत के बाद रिपोर्ट दर्ज की गई है।
अफशा ने बताया कि एक नवंबर 2012 को उसका निकाह जिला मेरठ के थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति से हुआ था। निकाह के बाद से ही अतिरिक्त दहेज की मांग कर ससुराल पक्ष के लोग उसे प्रताड़ित करने लगे। निकाह के बाद पीड़िता ने दो बच्चों को जन्म दिया। तलाक दिए बगैर पति ने पाकिस्तानी युवती से दूसरा निकाह कर लिया। विरोध करने पर गुस्साए पति और परिजनों ने बेरहमी से पीटा और उसे घर से निकाल दिया। बुधवार को पति ने पीड़िता को फोन पर तीन तलाक कह दिया। उच्चाधिकारियों से शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।