फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

मंकीपॉक्स : डब्ल्यूएचओ की चेतावनी पर विभाग अलर्ट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
hapur news
मंकीपॉक्स : डब्ल्यूएचओ की चेतावनी पर विभाग अलर्ट
विज्ञापन

हापुड़। कोरोना संक्रमण के बाद मंकी पॉक्स का खतरा बढ़ गया है। डब्ल्यूएचओ की चेतावनी पर स्थानीय स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। निगरानी के लिए 72 सर्विलांस टीम और 373 निगरानी समितियां गठित की हैं। अस्पतालों को इस तरह के लक्षण वाले मरीजों के आने पर तुरंत सूचना देने के आदेश दिए हैं। साथ ही गांवों में भी जागरूकता फैलायी जा रही है।
संक्रामक बीमारी नियंत्रण के नोडल अधिकारी डॉ जेपी त्यागी ने बताया कि जिले में संचालित आठ सीएचसी, एक जिला अस्पताल, उप स्वास्थ्य केंद्र और पीपीसी को मंकीपॉक्स बीमारी को लेकर अलर्ट किया है। इस बीमारी का फिलहाल कोई केस देश के अंदर नहीं है, फिर भी सतर्कता जरूरी है। विशेषज्ञों के अनुसार सावधानी से इस बीमारी को दूर किया जा सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस बीमारी की चपेट में आने से शरीर पर असाधारण दाने (छाले)पड़ जाते हैं। बुखार, तेज दर्द, थकान इसके प्रमुख लक्षण हैं। डब्ल्यूएचओ ने मंकीपॉक्स को लेकर चेतावनी दी है। सर्विलांस टीम अस्पतालों के साथ संपर्क बनाकर रखेंगी, मंकी पॉक्स के लक्षण वाले मरीजों के आने पर तत्काल उसका सैंपल एकत्र कर, लैब भेजा जाएगा। वहीं निगरानी समितियां गांवों में घर घर जाकर लोगों को जागरूक करेंगी। उन्होंने बताया कि इस बीमारी को हल्के में न लें, लक्षण दिखने पर तत्काल विभाग को सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंकी पॉक्स के लक्षण
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार मंकीपॉक्स से संक्रमित जानवरों के काटने से संक्रमण फैल सकता है। इसके अलावा जानवरों के रक्त, बाल, प्लाज्मा से भी फैल सकता है। संक्रमित जानवर के मांस को सही तरीके से न पकाए जाने पर भी मंकीपॉक्स से संक्रमण हो सकता है। इसके अलावा संक्रमित व्यक्ति के कपड़े, बिस्तर, तौलिए को साझा करने से भी बचना चाहिए।

बीमारी को लेकर किया अलर्ट
मंकीपॉक्स को लेकर अस्पतालों को अलर्ट कर दिया है। फिलहाल इस तरह का कोई मामला नहीं है, फिर भी सतर्कता बरती जाएगी। सर्विलांस टीम और निगरानी समितियों को निर्देशित कर दिया है।
-डॉ रेखा शर्मा, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed