फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

धौलाना पुलिस ने 103 किलो गांजे के साथ दो तस्कर पकड़े

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
hapur news
धौलाना पुलिस ने 103 किलो गांजे के साथ दो तस्कर पकड़े
विज्ञापन

हापुड़। थाना धौलाना पुलिस ने बड़ी मात्रा में गांजा तस्करी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के दो तस्करों को पकड़ा है। पुलिस ने शुक्रवार रात गांव इकलेड़ी नहर पुल के पास से इन्हें गिरफ्तार किया। आरोपी वाहनों में छिपाकर छत्तीसगढ़ से गांजा लाते थे और प्रदेश के विभिन्न जिलों में सप्लाई करते थे। इनके पास से करीब 8.30 लाख रुपये की कीमत का एक क्विंटल तीन किलो गांजा बरामद हुआ है।

एसपी दीपक भूकर ने बताया कि शुक्रवार रात थाना धौलाना प्रभारी संजय कुमार पांडेय पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। सूचना मिली कि अंतरराज्जीय गांजा तस्कर गिरोह के दो सदस्य गांव इकलेड़ी नहर पुल के पास खड़े है। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर तस्करों ने मौके से फरार होने का प्रयास किया। लेकिन, पुलिस ने घेराबंदी करते हुए दो लोगों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान इनके पास से दो कट्टों में भरा हुआ करीब 103 क्विंटल गांजा बरामद हुआ। बाजार में गांजे की कीमत करीब 8.30 लाख रुपये है। आरोपी जिला अलीगढ़ के थाना जवां क्षेत्र के गांव अकनगला राकेश उर्फ सोनू और योगेश है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया है कि गांजे को छत्तीसगढ़ से सस्ते दाम पर खरीदकर लाते थे प्रदेश के विभिन्न जिलों में महंगे दाम पर बेच देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed