{"_id":"629270a47ada7106aa255051","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd239156689","type":"story","status":"publish","title_hn":"धौलाना पुलिस ने एक और अवैध शस्त्र फैक्टरी पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धौलाना पुलिस ने एक और अवैध शस्त्र फैक्टरी पकड़ी
विज्ञापन

हापुड़। थाना धौलाना पुलिस ने यूपीएसआईडीसी चौकी क्षेत्र स्थित मसूरी-गुलावठी मार्ग पर एक खंडहर में चल रही एक और शस्त्र फैक्टरी का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मौके से हथियार तस्कर गिरोह के तीन शातिर सदस्य को गिरफ्तार किया है। शस्त्र फैक्टरी से भारी संख्या में अवैध हथियार और उपकरण बरामद किए हैं।
एसपी दीपक भूकर ने बताया कि शुक्रवार रात थाना धौलाना प्रभारी निरीक्षक संजय पांडेय पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। सूचना मिली कि यूपीएसआईडीसी चौकी क्षेत्र स्थित मसूरी-गुलावठी मार्ग पर एक खंडहर में कुछ आरोपी अवैध हथियार बना रहे हैं। जिसके बाद पुलिस ने यहां छापा मारा और तीन लोगों को यहां से दबोच लिया।
मौके से 12 तमंचे, छह अधबने तमंचे, 12 कारतूस व उपकरण बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपी गांव शेखपुर खिचरा निवासी खालिद, गांव पिपलेड़ा निवासी फुरकान और गांव बझैड़ा कला निवासी महमूद है। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी हथियार बनाने में माहिर हैं।