फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

एक मिनट के परामर्श के लिए चार घंटे तक इंतजार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
hapur news
बुधवार को सरकारी अस्पताल में लगी डॉक्टर से उपचार कराने के लिये लगी मरीजों की भीड़ । संवाद - फोटो : HAPUR
एक मिनट के परामर्श के लिए चार घंटे तक इंतजार
विज्ञापन

हापुड़। गढ़ रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली मरीजों पर भारी पड़ी। एक मिनट के परामर्श के लिए मरीजों को चार घंटे तक इंतजार करना पड़ा। छह घंटे की ओपीडी में सीएचसी के एक चिकित्सक को 500 से अधिक मरीज देखने पड़े। यह समस्या आए दिन की है, लेकिन अधिकारी इसका न तो संज्ञान ले पाए हैं और न ही यहां अतिरिक्त एमबीबीएस चिकित्सकों की नियुक्ति की जा सकी है।
मौसम में बदलाव से बीमारियां बढ़ी हैं, गढ़ रोड सीएचसी में जनरल ओपीडी में मरीजों को देखने के लिए सिर्फ एक ही एमबीबीएस चिकित्सक है। इसी कक्ष में सबसे अधिक मरीजों की भीड़ होती है। बुधवार को अस्पताल में 1800 से अधिक मरीज उपचार के लिए पहुंचे। इसमें 500 से अधिक एमबीबीएस चिकित्सक वाले कक्ष में पहुंचेे।
विज्ञापन

परामर्श का आलम यह रहा कि छह घंटे की ओपीडी में चिकित्सक को एक मिनट भी उठने के लिए नहीं मिली। लगकर उपचार करने के बावजूद एक मरीज को चिकित्सक एक मिनट भी परामर्श नहीं दे पाए। ऐसे में मरीजों को उपचार पाकर अस्पताल से बाहर निकलने में चार घंटे तक का समय लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें पर्चा काउंटर पर लगी लंबी कतारों में एक घंटे में नंबर आया। इसके बाद चिकित्सक के चैंबर के बाहर कतारों में लगना पड़ा, फिर दवा काउंटर पर भी यही अव्यवस्था देखने को मिली। कुल मिलाकर इस अस्पताल में स्टाफ की कमी के कारण मरीज उपचार सुविधा को लेकर जूझते नजर आए।

ओपीडी में आए मरीजों की स्थिति
बुखार के मरीज---230
चर्म रोगी-------180
हड्डी रोगी-----89
पेट रोगी-------189
नेत्र रोगी-------90
कोट-
अस्पताल में आने वाले सभी मरीजों को उपचार दिलाया जा रहा है। स्टाफ की कमी को पूरा करने के लिए उच्चाधिकारियों से पत्राचार किया है। जल्द ही इस समस्या से राहत दिला दी जाएगी। - डॉ दिनेश खत्री, सीएचसी अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed