{"_id":"628d14239641ae5dd725ebca","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2389436197","type":"story","status":"publish","title_hn":"किन्नरों को एक लाख में बेचा, गुप्तांग काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किन्नरों को एक लाख में बेचा, गुप्तांग काटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किन्नरों को एक लाख में बेचा, गुप्तांग काटा
हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक को कुछ लोग बहकाकर मध्यप्रदेश ले गए। जहां किन्नारों को एक लाख रुपये में बेच दिया। किन्नरों ने उसका गुप्तांग काट डाला। किसी प्रकार युवक उनके चंगुल से बचकर अपने घर आया। अब न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने पांच नामजद सहित अज्ञात लोगों के खिलाफ संबधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव का रहने वाले युवक ने गांव के रहने वाले विशाल, पूनम, अज्ञात निवासी कपिल, मध्यप्रदेश के फक्कड़ चौराहा शौहपुर निवासी कोमल और कशिश को नामजद करते हुए न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि पूनम और विशाल उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए। कशिश और कोमल को सौंपकर विशाल और उसकी मां फरार हो गए थे। कोमल और कशिश ने उससे किन्नरों के साथ नाच-गाने का जिम्मा दे दिया। जब उसने यह काम करने से मना किया तो उसे बंधक बनाकर मारपीट कर गुप्तांग काट दिया। 11 मार्च को किसी प्रकार वह किन्नरों के चंगुल से बचकर अपने गांव पहुंच गया और स्वजन को इस बात की जानकारी दी। परिजनों ने पुलिस के अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जिसके बाद पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर सदर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।