फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

धौलाना सीएचसी की स्त्री रोग विशेषज्ञ ने दिया इस्तीफा,

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
hapur news
धौलाना सीएचसी की स्त्री रोग विशेषज्ञ ने दिया इस्तीफा
विज्ञापन

हापुड़। स्वास्थ्य विभाग में कम स्टाफ और अधिक काम के चलते विशेषज्ञ चिकित्सक विभाग का साथ छोड़ रहे हैं। धौलाना सीएचसी में तैनात स्त्री रोग विशेषज्ञ ने भी अब इस्तीफा दे दिया है। इससे पहले हापुड़ सीएचसी में तैनात सर्जन ने भी इस्तीफा दिया था। विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी से स्वास्थ्य सेवाएं लड़खड़ाने लगी हैं।
शासन की मंशा मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा देना है। हापुड़ में छह सीएचसी संचालित हैं, लेकिन इनमें तीन ही स्त्री रोग विशेेषज्ञ तैनात थी, जिसमें एक प्रशिक्षण लेकर इस कार्य में सक्षम हुई हैं। धौलाना सीएचसी में तैनात स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. कनिका अग्रवाल ने हाल ही में अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
विज्ञापन

हालांकि यह इस्तीफा उन्होंने अपनी स्वेच्छा से दिया है। इससे पहले हापुड़ सीएचसी में तैनाती पाए सर्जन डॉ. फैजल ने भी तीन दिन काम करने के बाद ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। तब से अब तक गढ़ रोड सीएचसी में किसी सर्जन की नियुक्ति नहीं हो पाई है। धौलाना सीएचसी की स्त्री रोग विशेषज्ञ के इस्तीफा दिए जाने से अब महिलाओं को भी उपचार कराना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पतालों में इन चिकित्सकों की है भारी कमी
* सर्जन चिकित्सक।
* हड्डी रोग विशेषज्ञ।
* बाल रोग विशेषज्ञ।
* स्त्री रोग विशेषज्ञ।
* फिजिशियन।
कोट-
धौलाना सीएचसी में तैनात स्त्री रोग विशेषज्ञ कनिका अग्रवाल ने अपनी स्वेच्छा से इस्तीफा दिया है। महिलाओं के उपचार में कोई परेशानी नहीं होगी, इस पूरा ध्यान रखा गया है। दो स्त्री रोग विशेषज्ञ बेहतर उपचार दे रही हैं।--डॉ रेखा शर्मा, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed