फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

वसूली के डर से 2990 परिवारों ने सरेंडर कर दिए राशन कार्ड

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 10:03 PM IST
विज्ञापन
hapur news
वसूली के डर से 2990 परिवारों ने सरेंडर कर दिए राशन कार्ड
विज्ञापन

हापुड़। अपात्र होने के कारण वसूली के डर से जिले के 2990 परिवारों ने अपने राशन कार्ड सरेंडर कर दिए। राशन कार्ड के सरेंडर होने से कुल 13780 लोगों का राशन प्रभावित हो गया। हालांकि शासन से आदेश स्पष्ट होने के बाद ऐसे लोगों की बेचैनी बढ़ गई है। इनमें से कुछ ने संबंधित कार्यालयों में पहुंचकर खुद को पात्र बताते हुए कार्ड बहाल करने की मांग शुरू कर दी है। हालांकि आपूर्ति विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही कार्ड बहाल किए जाएंगे।
पिछले करीब एक माह से अपात्र राशन कार्ड धारकों को यह संदेश दिया जा रहा था कि मानकों पर खरा न उतरने वाले कार्ड धारक खुद अपना राशन कार्ड सरेंडर नहीं करते हैं तो विभाग द्वारा उससे लिए गए राशन के एवज में बाजार रेट पर वसूली होगी। इसके लिए अधिकारियों कर्मचारियों की टीम प्रचार प्रसार भी कर रही थी। लेकिन रविवार को शासन ने इस मामले में आदेश पारित करते हुए कहा कि वसूली या राशन कार्ड सरेंडर के संबंध में कोई आदेश नहीं दिया गया है। किसी कार्ड धारक से कोई वसूली नहीं की जाएगी। इस आदेश के बाद जिन लोगों ने अपने कार्ड सरेंडर कर दिए हैं, वे असमंजस में हैं और खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। खुद को अपात्र बताकर कार्ड जमा करने वाले अब यह जुगाड़ लगा रहे हैं कि कैसे अपने कार्ड को बहाल कराया जाए।
विज्ञापन

जिलेे के 13780 लोगों के राशन में कटौती
जिले में 2990 परिवारों के 13780 लोग अभी तक सरकार से राशन पा रहे थे। अधिकारियों की ओर से आदेश प्राप्त होने के बाद सरेंडर किए गए राशन कार्ड के बाद 13780 लोगों को राशन नहीं मिलेगा। सोमवार सुबह करीब 20 लोग पूर्ति विभाग के कार्यालय पहुंच गए और उन्होंने मांग की कि वे पात्र हैं और गलती से उन्होंने अपने कार्ड सरेंडर कर दिए थे। ऐसे में उनके कार्ड दोबारा से बहाल किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
सत्यापन के बाद ही कार्ड होंगे बहाल
पिछले एक महीने में चले अभियान के तहत शहरी क्षेत्र में नगर पालिका कर्मचारियों द्वारा, देहात क्षेत्रों में ब्लॉक वार सचिवों द्वारा सत्यापन किया जा रहा है। विभिन्न टीमें घर घर जाकर राशन कार्ड का सत्यापन कर रही हैं। अधिकारियों की माने तो यह अभियान जारी रहेगा। दरअसल, वर्ष 2014 के शासन के अनुसार राशन कार्ड धारकों के लिए कुछ मानक निर्धारित किए गए थे। इन मानकों के सत्यापन के लिए अभियान जारी रहेगा और जो मानक पूरा न करने वालों का कार्ड निरस्त किया जाएगा।

कोट-
पात्र बताने वालों की होगी जांच
सरकार से वसूली न करने के आदेशों के स्पष्ट होते ही कार्ड सरेंडर करने वाले जो अब खुद को पात्र बता रहे हैं, उनका सत्यापन कराया जाएगा। सत्यापन में वे कार्ड की शर्ताें का पालन करते हैं तो उनका कार्ड बहाल कर दिया जाएगा। - राजेश कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी।
सरेंडर राशन कार्डों की स्थिति --
ब्लॉक सरेंडर कार्ड कुल यूनिट
हापुड़ 960 4393
सिंभावली 352 1578
गढ़ 396 1818
धौलाना 610 2942
नगर पालिका/पंचायत ---
सरेंडर कार्ड कुल यूनिट
हापुड़ 513 2380
गढ़ 69 315
पिलखुवा 64 249
बाबूगढ़ 26 105
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed