{"_id":"628bb693568f6c6bdf4d83a3","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd238884084","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी में खड़े किए वाहन, अधीक्षक ने निकलवाई टायरों की हवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचसी में खड़े किए वाहन, अधीक्षक ने निकलवाई टायरों की हवा
विज्ञापन
सोमवार को गढ़ रोड सीएचसी के अंदर खड़े वाहनों के टायर की हवा निकालते कर्मचारी । संवाद
- फोटो : HAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएचसी में एंबुलेंस के सामने खड़े वाहन, अधीक्षक ने निकलवाई टायरों की हवा
हापुड़। गढ़ रोड स्थित सीएचसी में आपातकाल वार्ड के बाहर मरीजों के तीमारदारों और अस्पताल के स्टाफ ने वाहन खड़े कर दिए। इस दौरान एक मरीज को एंबुलेंस की जरूरत पड़ी, लेकिन वाहनों के अतिक्रमण के कारण एंबुलेंस नहीं निकल पाई। सीएचसी अधीक्षक ने सूचना के माध्यम से ऐसे वाहनों को हटाने के लिए कहा गया लेकिन जब वाहन नहीं हटे तो उनकी हवा निकालनी शुरू कर दी, इससे वहां भगदड़ मच गई, कुछ ही देर में पूरा परिसर साफ हो गया।
सीएचसी में सबसे अधिक ओपीडी होती है, रोजाना दो हजार के करीब मरीज यहां उपचार के लिए पहुंचते हैं। बरसात के कारण बाहर पार्किंग में जलभराव हो गया। ऐसे में वाहनों को सीएचसी के अंदर ही तीमारदार लेकर पहुंचे। बहुत से लोगों ने सीएचसी के आपात कक्ष के बाहर ही वाहन खड़े कर दिए।
एंबुलेंस की आवश्यकता पड़ी, लेकिन वाहनों के अतिक्रमण के कारण एंबुलेंस नहीं निकाली जा सकी। इस पर सीएचसी अधीक्षक नाराज हो गए। उन्होंने सूचना भेजकर वाहन हटवाने के लिए कहा, फिर भी वाहन नहीं हटे तो उन्होंने वाहनों की हवा निकालने के आदेश दिए। जैसे ही हवा निकालनी शुरू की गई तो भगदड़ मच गई। कुछ ही देर में आपातकाल वार्ड के बाहर से वाहन हटा लिए गए। इस दौरान अस्पताल के स्टाफ को भी इस तरह वाहन न खड़े करने के आदेश दिए गए।
विज्ञापन
कोट -
सीएचसी अस्पताल में आपात कक्ष के बाहर यदि वाहन खड़े किए तो कार्रवाई होगी। गंभीर मरीजों को ऐसी परिस्थिति में बाहर निकलने में काफी परेशानी होती है। भविष्य में यदि इस तरह वाहन खड़े किए तो सख्त कार्रवाई होगी।--डॉ दिनेश खत्री, सीएचसी अधीक्षक।

सोमवार को गढ़ रोड सीएचसी में एम्बुलेंस के सामने खड़ी कार । संवाद- फोटो : HAPUR