फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

शिक्षिका के अश्लील फोटो बनाकर कर रहा ब्लैकमेल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
hapur news
शिक्षिका के अश्लील फोटो बनाकर कर रहा ब्लैकमेल
विज्ञापन

हापुड़। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र स्थित एक इंटर कालेज में सहायक शिक्षिका के सोशल एकाउंट से फोटो एकत्र कर एक युवक ने उनके साथ छेड़छाड़ कर अश्लील फोटो बना लिए। फोटो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी शिक्षिका को ब्लैकमेल कर रुपयों की मांग कर रहा है।

जिला लखीमपुर खीरी क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने बताया कि वह यहां एक इंटर कालेज में सहायक शिक्षिका के पद पर कार्यरत है। पिछले कुछ माह से जिला सीतापुर के थाना लहरपुर क्षेत्र के मुन्नापुरवा निवासी नवीन उसे फोन काल कर परेशान कर रहा है। उसका कहना है कि उसके पास उसके अश्लील फोटो हैं। शिक्षिका का आरोप है कि आरोपी ने उसके सोशल एकांउट से उसके फोटो एकत्र कर लिए। एडिट कर उसके अश्लील फोटो बना लिए हैं। अब आरोपी इन फोटो को पीड़िता और उसके परिजनों के मोबाइल नंबर पर भेज रहा है। इतना ही नहीं फोटो सार्वजनिक करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रुपयों की मांग कर रहा है। शिक्षिका ने मामले में थाने में तहरीर दी। थाना बाबूगढ़ प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि नामजद आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed