{"_id":"628a8b0e8adc94418b01413b","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd238841039","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षिका के अश्लील फोटो बनाकर कर रहा ब्लैकमेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षिका के अश्लील फोटो बनाकर कर रहा ब्लैकमेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षिका के अश्लील फोटो बनाकर कर रहा ब्लैकमेल
हापुड़। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र स्थित एक इंटर कालेज में सहायक शिक्षिका के सोशल एकाउंट से फोटो एकत्र कर एक युवक ने उनके साथ छेड़छाड़ कर अश्लील फोटो बना लिए। फोटो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी शिक्षिका को ब्लैकमेल कर रुपयों की मांग कर रहा है।
जिला लखीमपुर खीरी क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने बताया कि वह यहां एक इंटर कालेज में सहायक शिक्षिका के पद पर कार्यरत है। पिछले कुछ माह से जिला सीतापुर के थाना लहरपुर क्षेत्र के मुन्नापुरवा निवासी नवीन उसे फोन काल कर परेशान कर रहा है। उसका कहना है कि उसके पास उसके अश्लील फोटो हैं। शिक्षिका का आरोप है कि आरोपी ने उसके सोशल एकांउट से उसके फोटो एकत्र कर लिए। एडिट कर उसके अश्लील फोटो बना लिए हैं। अब आरोपी इन फोटो को पीड़िता और उसके परिजनों के मोबाइल नंबर पर भेज रहा है। इतना ही नहीं फोटो सार्वजनिक करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रुपयों की मांग कर रहा है। शिक्षिका ने मामले में थाने में तहरीर दी। थाना बाबूगढ़ प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि नामजद आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।