फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

अवैध शस्त्र फैक्टरी का भंडाफोड़, दो तस्कर गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
hapur news
अवैध शस्त्र फैक्टरी का भंडाफोड़, दो तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन

हापुड़। धौलाना पुलिस ने अवैध शस्त्र बनाने की एक फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए दो दर्जन से अधिक बने अधबने तमंचे बरामद किए हैं। आरोपी ऑन डिमांड तमंचों की सप्लाई दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में करते थे।
एसपी दीपक भूकर ने बताया कि धौलाना पुलिस को सूचना मिली थी कि पिछले कुछ दिनों में क्षेत्र में अवैध हथियार बनाने का कारोबार चल रहा है। थाना प्रभारी निरीक्षक ने सूचना के आधार पर गांव देहरा के पास से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पहचान धौलाना थाना क्षेत्र के गांव देहरा के मोहल्ला मिर्चीयान निवासी नाम अनीस और रियाजुल के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में पता चला कि दोनों आरोपी लंबे समय से तमंचों की सप्लाई दिल्ली एनसीआर के अलावा आसपास के जिलों में ऑन डिमांड कर रहे थे। 4 से 6 हजार रुपये के बीच कीमत पर एक तमंचे को यह आरोपी बेचा करते थे। दोनों ही आरोपी घरों और खेतों में हथियारों को बनाकर बेच रहे थे। इनके कब्जे से 12 तमंचे व 12 अधबने तमंचे, कारतूस खोखे, तमंचे बनाने के उपकरण बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी दीपक भूकर ने बताया कि पहले भी चुनाव के दौरान धौलाना थाना क्षेत्र में एक शस्त्र फैक्टरी पकड़ी गई थी। उसी के इनपुट के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ पहले भी इस प्रकार के मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed