{"_id":"6283dc6cb5baa83479010800","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd238557428","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़ रोड और तहसील चौपला पर बनेंगे फ्लाईओवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गढ़ रोड और तहसील चौपला पर बनेंगे फ्लाईओवर
विज्ञापन
तहसील चौराहे पर लगा लंबा जाम । संवाद फाइल फोटो
- फोटो : HAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़ रोड और तहसील चौपला पर बनेंगे फ्लाईओवर
हापुड़। शहर के मेरठ तिराहा और तहसील चौपले को जाम मुक्त करने के लिए जिला प्रशासन ने सात साल पुराने एक प्रोजेक्ट को फिर से धरातल पर लाने का निर्णय लिया है। इसके तहत गढ़-दिल्ली रोड पर करीब एक किलोमीटर लंबा फ्लाईओवर बनाने की योजना है। इस पुराने प्रस्ताव की फाइल को डीएम मेधा रूपम ने तलब किया है। प्राधिकरण, नगर पालिका, एनएचएआई, पीडब्ल्यूडी व पुलिस समेत संबंधित विभागों से इस प्रोजेक्ट से संबंधित जानकारियां जुटाई जा रही हैं। योजना को अमल में लाने के लिए इसी माह होने वाली यातायात संबंधी बैठक में सभी विभागों के अधिकारियों के समक्ष यह प्रस्ताव रखा जाएगा।
शहर में जाम की समस्या खत्म करने के लिए वर्ष 2015-16 में तत्कालीन डीएम अजय यादव ने करीब तीन सौ करोड़ रुपये का एक प्रस्ताव तैयार किया था। जिसके तहत मेरठ तिराहा और तहसील चौपले के ऊपर से करीब एक किलोमीटर लंबा फ्लाई ओवर तैयार किया जाना था। डीएम ने इसके लिए हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण, एनएचएआई, पीडब्ल्यूडी, पुलिस और नगर पालिका के साथ मिलकर कार्ययोजना बनाई थी। डीएम के स्थानांतरण के बाद इस प्रस्ताव को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया।
सात साल बाद अब डीएम मेधा रूपम ने चार्ज संभालने के बाद से शहर के जाम को लेकर गंभीरता दिखाई है। ऐसे में उन्होंने कुछ विभागीय अधिकारियों से चर्चा के बाद इस फाइल को दोबारा तलब कर लिया है। इस कार्य योजना का फिर से अवलोकन किया जा रहा है। इसके संबंध में अधिकतर जानकारियां प्राप्त हो चुकी है, केवल इसका पुराना डिजाइन नहीं मिला है। अगर नहीं मिलता है तो नया डिजाइन तैयार कराया जाएगा।
विज्ञापन
पहले भी हुए काफी प्रयास
शहर में वाहनों का दबाव बढ़ने से नगर में जाम की स्थिति बनी रहती है। जाम की इस समस्या का निस्तारण करने के लिए यातायात पुलिस और प्रशासन द्वारा पहले भी कार्य योजना भी बनाई गईं। यातायात को व्यवस्थित करने के लिए चौराहों पर यातायात सिग्नल भी लगाए गए। उसके बाद भी जाम की समस्या का समाधान नहीं हो पाया। अधिकारियों द्वारा इस दिशा में खासे प्रयास किए गए, लेकिन इस समस्या का समाधान नहीं हुआ।
एसएसवी चौकी से पक्काबाग के पार तक बनेगा फ्लाई ओवर
इस योजना पर सहमति बनती है तो है एसएसवी चौकी के पास से पक्काबाग के पार तक करीब एक किलोमीटर लंबे फ्लाई ओवर का निर्माण होगा। योजना के तहत गढ़-दिल्ली रोड पर आने-जाने वाले वाहन फ्लाईओवर के ऊपर से जाएंगे। जबकि मेरठ और बुलंदशहर रोड की तरफ जाने वाले वाहन फ्लाईओवर के नीचे से निकलेंगे। सभी विभाग मिलकर इस कार्ययोजना पर गंभीरता से कार्य करेंगे। योजना साकार होती है तो शहर के जाम की समस्याएं समाप्त हो जाएंगी।
यातायात की बैठक में मांगे जाएंगे सुझाव
पुराने प्रोजेक्ट को सफल बनाने के लिए डीएम मेधा रूपम गंभीर नजर आ रही हैं। उन्होंने हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण, नगर पालिका, एनएचएआई, पीडब्ल्यूडी व पुलिस विभाग से उन्होंने इस पुराने प्रोजेक्ट के विषय में पहले तैयार की गई कार्ययोजना का पूरा ब्योरा मांगा है। प्रोजेक्ट का डिजाइन प्राधिकरण द्वारा तैयार किया गया था। डिजाइन को छोड़कर अधिकतर डाटा जिला प्रशासन द्वारा जुटा लिया गया है। जिसके तहत नई कार्ययोजना तैयार की जाएगी।
दो चौराहे आसपास होने से लगता है जाम
शहर के अंदर गढ़ दिल्ली रोड की चौड़ाई 18 मीटर है। डिवाइडर के बाद दोनों ओर नौ-नौ मीटर के क्षेत्र में वाहनों की आवाजाही होती है। लेकिन मेरठ तिराहे और तहसील चौपले के बीच दूरी कम होने और बीच में कोतवाली होने के कारण इन दोनों चौराहों पर जाम अधिक रहता है। जिसके कारण लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में फ्लाई ओवर बनने के बाद केवल वे ही वाहन नीचे से आएंगे, जिन्हें नीचे काम होगा।
कोट-
शहर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए गंभीरता से ठोस निर्णय लिए जाने की आवश्यकता है। कुछ वर्ष पहले तैयार किए गए प्लान के संबंध में संबंधित विभागों से जानकारियां एकत्र की जा रही हैं। आगामी यातायात की बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ इस योजना पर मंथन कर इसे गति देने का प्रयास किया जाएगा। - मेधा रूपम, डीएम हापुड़।