{"_id":"6283db03ea16f81df629ce49","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd238555758","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज जा रही छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेज जा रही छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉलेज जा रही छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास
हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी बीए की छात्रा से दिन-दहाड़े युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध पर छात्रा को हत्या की धमकी दी और फरार हो गया। घर पहुंचकर छात्रा ने परिजनों को आपबीती सुनाई।
छात्रा ने बताया कि वह एक कालेज में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है। काफी दिनों से गांव निवासी एक युवक कॉलेज जाते वक्त पीड़िता का पीछा करता आ रहा है। आए दिन रास्ते में उसे परेशान किया जाता। विरोध करने के बावजूद उसके साथ अभद्रता करता था। कई बार उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। आरोप है कि 16 मई को वह घर से कॉलेज जा रही थी। रास्ते में सुनसान स्थान पर युवक ने छात्रा का हाथ पकड़ लिया और खींचकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी ने पीड़िता को हत्या की धमकी दी। शोर मचाने पर वह मौके से फरार हो गया। पीड़िता ने घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती बताई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह ने बताया कि छात्रा की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।