{"_id":"628285fc2535f6438f05c2f0","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2385024179","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वर्ण कारीगर का नहीं लग सका सुराग, विरोध में बंद रहीं दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वर्ण कारीगर का नहीं लग सका सुराग, विरोध में बंद रहीं दुकानें
विज्ञापन
सोमवार को सराफा बाजार में दुकाने बंद करने के बाद बाजार में खड़े स्वर्णकार । संवाद
- फोटो : HAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वर्ण कारीगर का नहीं लग सका सुराग, विरोध में बंद रहीं दुकानें
हापुड़। पांच दिन से लापता स्वर्ण कारीगर का सुराग नहीं लगने पर परिजनों में रोष व्याप्त है। पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने के विरोध में सोमवार को स्वर्ण कारीगरों ने सराफा बाजार स्थित करीब 35 दुकानों को बंद कर दिया। लगभग पूरे दिन ये दुकानें बंद रही। उधर, लापता के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। आसपास की दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करने पर कारीगर एक दुकान से बाहर अकेले जाते हुए कैद हुआ है।
मोहल्ला कानून गोयान में किराए पर रहने वाला कोलकाता निवासी बंगाली सलीम सराफा बाजार में स्वर्ण कारीगर का काम करता है। पांच दिन पहले वह संदिग्ध परिस्थिति में अचानक लापता हो गया। तभी से उसका कोई सुराग नहीं है। परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। परिजनों का आरोप है कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है। रविवार को कारीगर की पत्नी शहनाज मंडल, बेटा साहिल और बेटी सुनेना दुकान के बाहर ही धरने पर बैठ गए थे। सोमवार को भी उसका सुराग नहीं लगा। जिसके बाद इस कारोबार से जुड़े लोगों ने दुकानों को बंद कराना शुरू कर दिया। करीब 35 दुकानें बंद कर दी गईं। अधिकतर दुकानें शाम तक बंद रही। उधर, कारीगर सराफा बाजार स्थित एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। सीसीटीवी में वह लापता होने वाले दिन एक ई-रिक्शा में बैठकर अकेला जाता हुआ नजर आ रहा है।
सीओ एसएन वैभव पांडेय ने बताया कि इस मामले में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जा रही है। लापता कारीगर की कॉल डिटेल और लोकेशन के आधार पर जांच की जा रही है। जल्दी ही उसे बरामद कर लिया जाएगा।

सोमवार को सराफा बाजार में रोते लापता हुये स्वर्णकार की पत्नी व बच्चे । संवाद- फोटो : HAPUR

सोमवार को सराफा बाजार में बंद पड़ी स्वर्णकारो की दुकाने । संवाद- फोटो : HAPUR
विज्ञापन