फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

हीटस्ट्रोक और गैस बनने से बीमार हुईं थी छात्राएं

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
hapur news
हीटस्ट्रोक और गैस बनने से बीमार हुईं थी छात्राएं, 9 की ब्लड रिपोर्ट में खुलासा
विज्ञापन

कस्तूरबा आवासीय विद्यालय का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
हापुड़। कुचेसर रोड चौपला स्थित कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में एक साथ 15 छात्राओं की हालत बिगड़ने के मामले में सीएचसी में भर्ती 9 छात्राओं के ब्लड सैंपल की रिपोर्ट सामान्य आई है। छात्राओं में फूड प्वाइजनिंग की पुष्टि नहीं हो सकी है। हालांकि छात्राओं की हालत को देखकर चिकित्सकों ने हीटस्ट्रोक और गैस बनने से बीमार होने की बात कही है।
सीएचसी में भर्ती सभी छात्राओं को रविवार शाम को छुट्टी दे दी गई थी। मेरठ में भर्ती छात्राओं को भी घर भेज दिया गया है। छात्राओं के बीमार पड़ने पर फूड प्वाइजनिंग होने की चर्चा फैल गई थी, मामले की गंभीरता पर डीएम के आदेश पर खाने के सैंपल लिए गए। रविवार को ही 9 सैंपल की रिपोर्ट आ गई, इसमें भोजन में कीड़े, खराब होने संबंधी जांच शामिल थी, सभी रिपोर्ट सामान्य रहीं।
विज्ञापन

वहीं, सीएचसी में भर्ती 9 छात्राओं की हापुड़ की ही एक प्राइवेट लैब से एलएफटी, सीबीसी, केएफटी, किडनी,लीवर की जांच कराई गई। रविवार देर रात छात्राओं के ब्लड की रिपोर्ट आ गई, इसमें सारी जांचें सामान्य ही आयीं। चिकित्सकों ने बताया कि जिस दशा में छात्राएं आई थी, वह सभी हीट स्ट्रोक और गैस बनने संबंधी समस्या से ही परेशान थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक डॉ दिनेश खत्री ने बताया कि फूड प्वाइजनिंग बैक्टीरिया के कारण होता है, जिसका असरखाना खाने के तीन से चार घंटे में शुरू होता है। लेकिन छात्राएं खाना खाते ही बीमार पड़ गई, घबराहट हीट स्ट्रोक का प्रमुख कारण है। छात्राओं की रिपोर्ट सामान्य मिली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed