{"_id":"627e835205d4582e9f267d84","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd238351749","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की बिजली से चल रहे एसी, कूलर, 16 के खिलाफ एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी की बिजली से चल रहे एसी, कूलर, 16 के खिलाफ एफआईआर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरी की बिजली से चल रहे एसी, कूलर, 16 के खिलाफ एफआईआर
हापुड़। देहात अंचल में लाइनलॉस कम होने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को ऊर्जा निगम की टीम ने एसडीओ द्वितीय के नेतृत्व में अभियान चलाया, सुबह पांच बजे घरों के बाहर दस्तक दी। इस दौरान ग्रामीण चोरी की बिजली से एसी, कूलर चलाते मिले। इस मामले में 16 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
राजस्व वसूली और बिजली की चोरी रोकने के लिए युद्धस्तर पर अभियान चलाए जा रहे हैं। भीषण गर्मी में बहुत से ग्रामीण चोरी की बिजली से कूलर, पंखे का मजा ले रहे हैं। एसडीओ राजीव कुमार के नेतृत्व में टीमों ने गांव जसरूपनगर और दस्तोई में मॉर्निंग रेड की।
जिन लोगों के घरों में मीटर लगे थे, उन्होंने भी कटिया डालकर बिजली चोरी की हुई थी। टीमों ने कार्रवाई के दौरान वीडियोग्राफी भी कराई। कार्रवाई होती देख ग्रामीणों ने आनन फानन में तारों को खींचना शुरू कर दिया। इसमें 16 लोग पकड़े गए, संबंधित थानों में उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी गई है।
विज्ञापन
उधर, राजस्व वसूली को लेकर गांवों में कैंप लगे। जिन लोगों के ऊपर पांच हजार से अधिक का बकाया था उनके कनेक्शन काट दिए गए। साथ ही जिनके कनेक्शन पहले से ही कटे थे उनका भी निरीक्षण किया गया।
कोट-
बिजली की चोरी करना अपराध है, रोजाना चेकिंग कराई जाएगी। चोरी मिलने पर संबंधित के खिलाफ सीधे एफआईआर दर्ज करायी जाएगी। टीमों को निर्देशित कर दिया है।--मनोज कुमार, अधिशासी अभियंता।