{"_id":"627e82a20d8deb429e003b0f","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2383516110","type":"story","status":"publish","title_hn":"851 करोड़ से होगा गढ़-बुलंदशहर हाईवे का चौड़ीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
851 करोड़ से होगा गढ़-बुलंदशहर हाईवे का चौड़ीकरण
विज्ञापन
गढ़ स्याना सड़क । संवाद
- फोटो : HAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
851 करोड़ से होगा गढ़-बुलंदशहर हाईवे का चौड़ीकरण
हापुड़। बुलंदशहर से गढ़ हाईवे का चौड़ीकरण अब 499 करोड़ के बजाय 851 करोड़ से होगा। वर्ल्ड बैंक की अनुमति के बाद पीडब्ल्यूडी ने संशोधित प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा है। शासन से अनुमति मिलते ही करीब दो माह में कार्य शुरू होने की उम्मीद है। अधिकारियों का दावा है कि 2025 तक काम पूरा कर लिया जाएगा।
बुलंदशहर से स्याना होते हुए गढ़ तक के सफर को बेहतर बनाने की कवायद काफी दिनों से चल रही है। 49 किलोमीटर सड़क चौड़ीकरण के लिए पीडब्ल्यूडी ने दो साल पहले करीब पांच सौ करोड़ का बजट बनाकर शासन को भेजा था। लेकिन इस प्रोजेक्ट में कुछ बाधाओं के बाद सड़क का निर्माण शुरू हो पाया। पिछले दो साल से अटके इस प्रोजेक्ट का बजट अब बढ़ गया है। सड़क का निर्माण अब 891 करोड़ से होगा। वर्ल्ड बैंक की स्वीकृति के बाद प्रस्ताव दोबारा शासन को भेजा गया है। शासन से इसकी अनुमति भी जल्द मिलने की उम्मीद है। जिसके बाद बजट जारी करने और टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। करीब दो से तीन माह में निर्माण शुरू होने की उम्मीद है। अधिकारियों का दावा है कि इसका निर्माण 2025 तक पूरा कर लिया जाएगा।
घंटों का सफर मिनटों में होगा पूरा
अभी बुलंदशहर से गढ़ तक जाने के लिए औरंगाबाद, स्याना से होकर जाना होता था। जिसके चलते करीब दो घंटे से अधिक का समय लगता था। लेकिन सड़क बनने के बाद वही सफर एक से सवा घंटे में ही पूरा हो जाएगा। क्योंकि अभी तक जाम व अन्य कारण से देरी होती थी, लेकिन फोरलेन बनने के बाद इन सबसे छुटकारा मिल जाएगा। पीडब्ल्यूडी के अफसरों की मानें तो अभी तक यहां टोल प्लाजा बनाने का निर्णय भी नहीं हुआ है। वर्ल्ड बैंक ने फोरलेन का सर्वे एजिस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी से करा लिया था।
विज्ञापन
हाईवे चौड़ीकरण के लिए काटे जाएंगे पेड़
हाईवे चौड़ीकरण के लिए बुलंदशहर के शिकारपुर तिराहे से गढ़ के बीच पेड़ काटे जाएंगे। सड़क को करीब सात मीटर से बढ़ाकर 14 मीटर से अधिक किया जाएगा। अब पेड़ों की कटाई के लिए इनका चिन्हीकरण किया जा रहा है। हालांकि चौड़ीकरण के बाद काटे गए एक पेड़ के बदले कार्यदायी संस्था 10 पेड़ लगाएगी।
कोट-
वर्ल्ड बैंक के ऋण से प्रस्तावित उत्तर प्रदेश कोर रोड नेटवर्क डेवलपमेंट परियोजना के अंतर्गत इस मार्ग को बनाया जाएगा। यह फोरलेन बुलंदशहर के शिकारपुर तिराहे से बनना शुरू होगा। टेंडर की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। - केशव लाल, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी, अलीगढ़।