फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

851 करोड़ से होगा गढ़-बुलंदशहर हाईवे का चौड़ीकरण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 09:39 PM IST
विज्ञापन
hapur news
गढ़ स्याना सड़क । संवाद - फोटो : HAPUR
851 करोड़ से होगा गढ़-बुलंदशहर हाईवे का चौड़ीकरण
विज्ञापन

हापुड़। बुलंदशहर से गढ़ हाईवे का चौड़ीकरण अब 499 करोड़ के बजाय 851 करोड़ से होगा। वर्ल्ड बैंक की अनुमति के बाद पीडब्ल्यूडी ने संशोधित प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा है। शासन से अनुमति मिलते ही करीब दो माह में कार्य शुरू होने की उम्मीद है। अधिकारियों का दावा है कि 2025 तक काम पूरा कर लिया जाएगा।
बुलंदशहर से स्याना होते हुए गढ़ तक के सफर को बेहतर बनाने की कवायद काफी दिनों से चल रही है। 49 किलोमीटर सड़क चौड़ीकरण के लिए पीडब्ल्यूडी ने दो साल पहले करीब पांच सौ करोड़ का बजट बनाकर शासन को भेजा था। लेकिन इस प्रोजेक्ट में कुछ बाधाओं के बाद सड़क का निर्माण शुरू हो पाया। पिछले दो साल से अटके इस प्रोजेक्ट का बजट अब बढ़ गया है। सड़क का निर्माण अब 891 करोड़ से होगा। वर्ल्ड बैंक की स्वीकृति के बाद प्रस्ताव दोबारा शासन को भेजा गया है। शासन से इसकी अनुमति भी जल्द मिलने की उम्मीद है। जिसके बाद बजट जारी करने और टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। करीब दो से तीन माह में निर्माण शुरू होने की उम्मीद है। अधिकारियों का दावा है कि इसका निर्माण 2025 तक पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

घंटों का सफर मिनटों में होगा पूरा
अभी बुलंदशहर से गढ़ तक जाने के लिए औरंगाबाद, स्याना से होकर जाना होता था। जिसके चलते करीब दो घंटे से अधिक का समय लगता था। लेकिन सड़क बनने के बाद वही सफर एक से सवा घंटे में ही पूरा हो जाएगा। क्योंकि अभी तक जाम व अन्य कारण से देरी होती थी, लेकिन फोरलेन बनने के बाद इन सबसे छुटकारा मिल जाएगा। पीडब्ल्यूडी के अफसरों की मानें तो अभी तक यहां टोल प्लाजा बनाने का निर्णय भी नहीं हुआ है। वर्ल्ड बैंक ने फोरलेन का सर्वे एजिस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी से करा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईवे चौड़ीकरण के लिए काटे जाएंगे पेड़
हाईवे चौड़ीकरण के लिए बुलंदशहर के शिकारपुर तिराहे से गढ़ के बीच पेड़ काटे जाएंगे। सड़क को करीब सात मीटर से बढ़ाकर 14 मीटर से अधिक किया जाएगा। अब पेड़ों की कटाई के लिए इनका चिन्हीकरण किया जा रहा है। हालांकि चौड़ीकरण के बाद काटे गए एक पेड़ के बदले कार्यदायी संस्था 10 पेड़ लगाएगी।

कोट-
वर्ल्ड बैंक के ऋण से प्रस्तावित उत्तर प्रदेश कोर रोड नेटवर्क डेवलपमेंट परियोजना के अंतर्गत इस मार्ग को बनाया जाएगा। यह फोरलेन बुलंदशहर के शिकारपुर तिराहे से बनना शुरू होगा। टेंडर की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। - केशव लाल, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी, अलीगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed