फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

28 साल बाद चोरी के दो आरोपी दोषी करार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
hapur news
28 साल बाद चोरी के दो आरोपी दोषी करार
विज्ञापन

हापुड़। पुलिसकर्मी के सरकारी क्वार्टर में चोरी करने वाले दो आरोपियों को 28 वर्ष बाद मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने दोषी करार देते हुए पांच-पांच वर्ष के कारावास और आठ-आठ हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।
सरकारी अधिवक्ता सीपी गौतम ने बताया कि 11 मार्च 1993 को पुलिस के हेड कांस्टेबल रामपाल ने हापुड़ जिले की नगर कोतवाली में तहरीर दी थी। जिसमें बताया था कि वर्ष 1993 में वह जनपद बुलंदशहर पुलिस कार्यालय में डीसीआरबी शाखा में तैनात था। उसका परिवार हापुड़ जिले में स्थित सरकारी क्वार्टर में रहता था। मार्च माह 1993 में उसका परिवार गांव में रहने गया था। परिवार की गैर मौजूदगी में 09 मार्च 1993 को चोर उसके सरकारी क्वार्टर से लाखों के सोने-चांदी के आभूषण और कीमती सामान चोरी कर ले गए थे। मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन

पुलिस ने इस मामले में जनपद बुलंदशहर के थाना जहांगीरपुर क्षेत्र के गांव लालपुर निवासी उम्मेद और अशोक कुमार को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट न्यायालय में दाखिल की थी। मुकदमे पर संज्ञान लेकर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट इंद्रजीत सिंह ने सुनवाई शुरू की। न्यायाधीश ने दोनों आरोपियों दो दोषी करार दिया है। दोषियों को पांच-पांच वर्ष कारावास और आठ-आठ हजार रुपये का अर्थदंड लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed