फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Contract driver creates a ruckus while intoxicated; contract terminated.

Hapur News: संविदा चालक ने शराब के नशे में मचाया उत्पात, संविदा समाप्त

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Contract driver creates a ruckus while intoxicated; contract terminated.
हापुड़। परिवहन निगम के रोडवेज डिपो में तैनात संविदा चालक ने शराब के नशे में बस अड्डा परिसर में जमकर उत्पात मचाया। एआरएम ने अनुशासनहीनता पर चालक की संविदा समाप्त कर अन्य कर्मचारियों को भी चेतावनी दी है।
विज्ञापन

हापुड़ रोडवेज डिपो में तैनात संविदा चालक हर्ष चौधरी हापुड़-नोएडा मार्ग पर संचालित होने वाली रोडवेज बस पर तैनात था। शुक्रवार शाम चालक ने शराब पीकर बस अड्डा परिसर में हंगामा करते हुए उत्पात मचाना शुरू कर दिया। जिससे यात्रियों के साथ ही रोडवेज बस अड्डा परिसर में तैनात कर्मचारियों में भी अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। इसकी शिकायत एआरएम लक्ष्मण सिंह से की गई। इसके बाद संविदा चालक के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक लक्ष्मण सिंह का कहना है कि डिपो में किसी भी कर्मचारी की लापरवाही और अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर कोई भी कर्मचारी ऐसा कृत्य करता पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed