फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Accused of barging into a house and attacking the family with sharp-edged weapons.

Hapur News: घर में घुसकर धारदार हथियारों से परिवार पर हमला करने का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Accused of barging into a house and attacking the family with sharp-edged weapons.
बाबूगढ़। थाना क्षेत्र के गांव बहरामपुर बाढ़ली निवासी गुलफाम ने गांव के ही कुछ लोगों पर घर में घुसकर उनपर व उनके भाई और भतीजे पर धारदार हथियारों व लोहे की रॉड से हमला करने का आरोप लगाया है। हमले में उनके भाई व भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने व्यक्ति की तहरीर पर दो सगे भाइयों समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

गुलफाम ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि बुधवार को वह उनके भाई रिफाकत व भतीजा अरबाज घर पर मौजूद थे। आरोप है कि इसी बीच गांव के ही साकिब, मतलूब, अलतमस व फरहत गाली-गलौज करते हुए अपने हाथों में धारदार हथियार, लोहे की रॉड व लाठी-डंडे लेकर जबरन उनके घर में घुस आए। आराेप लगाया कि इस दौरान आरोपियों ने उनपर उनके भाई व भतीजे पर हमला कर दिया। हमले में उनके भाई व भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर सुनकर आसपास के लोग यहां एकत्र हो गए। जिन्हें देख आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर यहां से फरार हो गया। इसके बाद उन्होंने अन्य परिजनों की मदद से घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराकर पुलिस से मामले की शिकायत की।
विज्ञापन


सीओ अनीता चौहान ने बताया कि व्यक्ति की तहरीर पर साकिब, मतलूब, अलतमस व फरहत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed