फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

दस जुलाई से सभी ट्रेनों में शुरू हो जाएंगे जनरल टिकट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 12:14 AM IST
विज्ञापन
hapur news
दस जुलाई से सभी ट्रेनों में शुरू हो जाएंगे जनरल टिकट
विज्ञापन

हापुड़। ट्रेनों में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। 10 जुलाई तक हापुड़ रेलवे स्टेशन पर ठहरने वाली सभी ट्रेनों में जनरल टिकट की व्यवस्था बहाल हो जाएगी। हालांकि अभी तक रेलवे प्रशासन ने एमएसटी को लेकर कोई घोषणा नहीं की है। जिसके कारण दैनिक यात्रियों को अभी थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है।
रेलवे स्टेशन पर वर्तमान में करीब 25 जोड़ी ट्रेनों का ठहराव हो रहा है। कोरोना के प्रकोप के कारण रेलवे प्रशासन ने 23 मार्च 2020 से सभी ट्रेनों के संचालन पर रोक लगाने का निर्णय लिया था। अब स्थिति सामान्य हो रही है। ऐसे में धीरे-धीरे ट्रेनें पटरी पर उतर गई हैं। लेकिन रेलवे की पुरानी व्यवस्थाएं बहाल होने में समय लग रहा है। अब रेलवे ने सभी ट्रेनों में जनरल टिकट बहाल करने की घोषणा कर दी है। कुछ ट्रेनों में 10 जुलाई से पहले भी जनरल टिकट पर सफर करने की व्यवस्था लागू हो जाएगी। जबकि पूर्ण रुप से सभी ट्रेनों में जनरल टिकट की व्यवस्था 10 जुलाई से हो जाएगी।
विज्ञापन

स्पेशल ट्रेनों में नहीं लागू होगा नियम
जनरल टिकट पर सफर करने का नियम फिलहाल स्पेशल ट्रेनों में लागू नहीं होगा। इन ट्रेनों में राजधानी, जनशताब्दी, गरीब रथ और एसी स्पेशल ट्रेन शामिल हैं। इन ट्रेनों में फिलहाल यात्रियों को आरक्षण कराकर ही सफर करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आदेश हो गए है प्राप्त
स्टेशन अधीक्षक अजब सिंह ने बताया कि फिलहाल ट्रेनों में जनरल टिकट लागू करने के आदेश प्राप्त हो गए है। 10 जुलाई तक स्पेशल ट्रेनों को छोड़कर सभी ट्रेनों में जनरल टिकट पर यात्री सफर कर सकेंगे। यात्रियों की मांग को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन को प्रस्ताव भेजा जा रहा है।

आगामी आदेश तक राज्यरानी हुई रद्द
रेलवे प्रशासन ने मेरठ से चलकर हापुड़ ठहरकर लखनऊ तक जाने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस को रद्द कर दिया है। यह ट्रेन रेलवे प्रशासन के आगामी आदेश तक रद्द रहेगी। रेलवे ने ट्रेन रद्द करने का कारण बढ़ती गर्मी में बढ़ रही बिजली की खपत बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed